प्रियंका चोपड़ा की देशभक्ति देखकर आप रह जाएंगे दंग !

    प्रियंका चोपड़ा की देशभक्ति देखकर आप रह जाएंगे दंग !

    प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने करियर के बेहतरीन मोड़ पर हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, उनका डंका चारों तरफ बज रहा है।

    Source : shortday.in

    'ऐतराज़' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली पिगी चॉप्स पिछले एक दशक में एक फीमेल सुपरस्टार की पदवी पा चुकी हैं।  अपनी एक्टिंग के साथ साथ सिंगिंग और अब प्रोडक्शन की दुनिया में पहचान बनाने की तरफ प्रियंका ज़ोरों शोरों से बढ़ रही हैं।  हाल में ही हॉलीवुड टीवी सीरीज़ "क्वांटिको" के लिए उन्हें 'पीपल्स चॉइस अवार्ड' से नवाज़ा गया तो भारत में भी उन्हें सम्मानित किया गया। 

    उनकी आने वाली फिल्म 'जय गंगाजल' , जोकि प्रकाश झा की हिट फिल्म 'गंगाजल' का सीक्वेल है, में वो एक महिला आई पी एस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं।

    Source : intoday.in

    इस फिल्म के ट्रेलर से तो उनका लुक काफी प्रभावी लग रहा है, और डायरेक्टर प्रकाश झा भी इससे अपना एक्टिंग डेब्यू करते नज़र आएंगे। एक महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका में खुद को प्रियंका कितना बेहतर साबित कर पाएंगी यह तो फिल्म ही बताएगी लेकिन उन्होंने राष्ट्र गान 'जन गण मन' के लोए अपनी आवाज़ दी है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।  


    खुद ही देखिये उनकी आवाज़ में हमारे देश का राष्ट्र गान , यहाँ :