अपने नए शो में चंद्रगुप्त मौर्य के किरदार में नज़र आएंगे रजत टोकस !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Pallavi Jaiswal (एडिटोरियल टीम)
टीवी की दुनिया के सितारों में यूँ तो कई सितारें हम सबको पसंद हैं, लेकिन रजत टोकस की बात ही कुछ और है। एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत करने वाले रजत को आज पूरा देश जानता और पसंद करता है। कई लोग उन्हें पृथ्वीराज चौहान के नाम से भी जानते हैं। रजत ने अपने हर शो से अपने चाहने वालों का दिल जीता है। रजत एक बार फिर टीवी पर लीड एक्टर के तौर पर वापसी करने को तैयार हैं। वे एकता कपूर के ऐतिहासिक ड्रामा शो चन्द्र नंदिनी में चंद्रगुप्त मौर्य का किरदार निभाते दिखेंगे। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और रजत अपने किरदार को खूबसूरती से निभाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।
आइये आपको बताये रजत से जुड़ी कुछ बातें -

उन्होंने पृथ्वीराज चौहान शो में बतौर लीड एक्टर काम किया था। इसी शो के बाद उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली। पृथ्वीराज चौहान शो इतना हिट हुआ कि शो के एपिसोड्स को जोड़कर उनकी फिल्म भी बनाई गयी। उन्होंने पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया था और इसके लिए उन्हें कई अवार्ड्स भी मिले थे।

इसके बाद उन्होंने 'धर्मवीर' में वीर और 'तेरे लिए' में रोबिन्दो गांगुली का किरदार निभाया था।

एकता कपूर के शो 'जोधा अकबर' में उन्होंने अकबर का किरदार निभाया। रजत ने ज़्यादातर ऐतिहासिक शोज़ में काम किया है और इनमें उनकी एक्टिंग बेहतरीन होती है।
देखिये उनके नए शो के प्रोमोज़ -
इस शो में रजत के साथ श्वेता बासु प्रसाद काम कर रही हैं।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें