अर्जुन कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के ट्रेलर पर रणवीर सिंह ने इस अंदाज़ में दिया रिएक्शन !

    अर्जुन कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के ट्रेलर पर रणवीर सिंह ने इस अंदाज़ में दिया रिएक्शन !

    रणवीर सिंह और अर्जुन कुमार का ब्रोमांस आप सभी ने देखा है और अच्छे से जानते भी हैं। हालाँकि रणवीर अर्जुन और अपने रिश्ते को और आगे बढ़ाना चाहते हैं। जी हाँ, हाल ही में रणवीर ने अर्जुन को उनका बेटर हाफ बनने का ऑफर दिया है।

    अर्जुन की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद रणवीर ने ट्विटर पर अपने बेस्ट फ्रेंड के सपोर्ट में ट्वीट लिखा। उन्होंने लिखा, 'तुझे रोता हुआ देख कर मुझे भी रोना आता है बाबा! वो सिर्फ आधा चाहती है? ठीक है ! बाकी का आधा मैं बन जाँऊगा.. बेटर हाफ ! तू बस रोना मत!'

    लेकिन इनका प्यार यहीं ख़त्म नहीं हुआ। अर्जुन ने जवाब दिया, 'तु मेरा भाई है और वो मेरी जान...अपने भाई के लिए में अपनी जान भी दे सकता हूँ पगले !!! तू मेरा फुल और फाइनल है !

    रणवीर और अर्जुन की दोस्ती फिल्म 'गुंडे' के दौरान हुई थी और ये दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा ने भी अर्जुन की बात का जवाब दिया।

    मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' 19 मई को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में अर्जुन और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में हैं।