बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के इस नए अवतार में आप उन्हें पहचान नहीं पायेंगे !

    बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के इस नए अवतार में आप उन्हें पहचान नहीं पायेंगे !

    बॉलीवुड में रणवीर सिंह ही ऐसे अभिनेता हैं जो हमेशा अपनी लुक्स को लेकर कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट किया करते हैं। जहाँ फ़िल्म इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट फ़िल्मों के लिए ऐसे बदलाव करते हैं वहीं रणवीर सिंह आम जीवन में भी ऐसा ही कुछ करते हैं। लीग से अलग हटकर अपने कपड़ो,दाढ़ी आदि को वो बदलते रहते हैं। रणवीर को हम कह सकते हैं कि वो ऐसे व्यक्तित्व हैं जो हमें एक ही समय पे सरप्राइज और शॉक दोनों दे सकते हैं। हाल ही में रणवीर ने इन्स्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वो बिल्कुल नये अवतार में नज़र आ रहे हैं ।     

    विडियो पर कैप्शन करते हुए रणवीर ने लिखा है ‘एडोनिस डीएनए’ आपको बता दें कि ‘एडोनिस’ शब्द ग्रीक माइथोलॉजी से लिया गया है,जिसका अर्थ है हैंडसम यानि ऐसा व्यक्ति जिसका डीएनए ही हैंडसम है। विडियो में रणवीर का पेट निकला हुआ है और अब आप ही देख के बताइए कि रणवीर कितने हैंडसम लग रहे हैं? कुछ दिनों पहले रणवीर ने बहुत बड़ी बड़ी मूछे रखी थी जो उनकी आने वाली फिल्म 'पदमावत' का लुक था और रणवीर ऐसे ही हर जगह जाते थे