क्या आपको पता है ये बॉलीवुड के सितारे राजघरानों से हैं ?

    क्या आपको पता है ये बॉलीवुड के सितारे राजघरानों से हैं ?

    बॉलीवुड में यूँ तो आपको दुनियाभर से आये सितारे देखने को मिलते हैं। यहाँ तक कि अब विदेशी कलाकार भी बॉलीवुड की फिल्मों में काम करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के कुछ सितारे राजघरानों से भी हैं? जी हाँ, लोगों को राजा की ज़िंदगी देने वाले बॉलीवुड में कुछ सितारे पहले से ही राजघराने से आये हैं।

    आइये आपको बताये कौन हैं ये सितारे -

    1. सोनल चौहान - सोनल एक राजपूत राजघराने से हैं। वे मणिपुरी की पौराणिक चौहान राजपूत परिवार से आती हैं।

    2. सैफ अली खान और सोहा अली खान - उन्हें पटौदी के नवाब के नाम से भी जाना जाता है। सैफ और सोहा के पिता मंसूर अली पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे। वे 1952 से 1971 तक पटौदी के नवाब रहे। इनके दादा पटौदी के 8वें नवाब थे।  

    3. अदिति राव हैदरी - अदिति दो शाही घरानों से आती हैं। वे वनपर्थी के राजा जे. रामेश्वर राव और असम के पूर्व गवर्नर मुहम्मद सलेह अकबर हैदरी की पोती हैं। 

    4. किरण राव - उनके दादा तेलंगाना के वनपर्थी के राजा जे. रामेश्वर राव थे। किरण अदिति राव हैदरी की कजिन हैं। 

    5. भाग्यश्री - ये महाराष्ट्र के शाही परिवार सांगली से हैं। इनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा हैं।  

    6. रिया और राइमा सेन - ये दोनों बहनें त्रिपुरा के शाही घर से हैं। इनकी दादी इला देवी, कूच बेहर की राजकुमारी थीं और उनकी छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं। इनकी पर-दादी बड़ोदा के महाराजा सयाजीराव तृतीय की इकलौती बेटी थीं।