ये हैं सलमान खान की उनके भाई अरबाज़ और सोहेल के साथ बेस्ट 5 फिल्में !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Usha Shrivas (एडिटोरियल टीम)
ये बात तो हम सब ही जानते हैं कि सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। बॉलीवुड में जितना बड़ा उनका कद है उतने ही वो दरियादिल हैं। सलमान ने बॉलीवुड में कई एक्टर्स को लॉन्च किया है इसलिए इन्हें बॉलीवुड का गॉड फादर कहा जाता है। सलमान ने बाकि स्टार्स के साथ अपने दोनों भाइयों के करियर पर भी ध्यान दिया है। आज सलमान के दोनों भाई अरबाज़ और सोहेल खान बॉलीवुड का बड़ा नाम है। इनमें से कोई फिल्म डायरेक्ट कर रहा है तो कोई फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है। ये है खान खानदान की कहानी।
ये हैं सलमान की उनके भाइयों के साथ की फिल्में, जो आपको जरुर देखनी चाहिए-
'प्यार किया तो डरना क्या'
1998 में आई ये फिल्म उस साल की बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म में पहली बार जोड़ी के रूप में साथ आये काजोल और सलमान को बहुत पसंद किया गया था। लेकिन सबसे खास था सलमान और उनके दोनों भाइयों का इस फिल्म में साथ होना। आपको बता दें, ये फिल्म सोहेल खान ने डायरेक्ट की थी और अरबाज़ इस फिल्म में काजोल के भाई के रूप में नज़र आये थे। फिल्म का म्यूजिक भी बहुत हिट हुआ था।

'हेलो ब्रदर'
ये एक और फिल्म थी जो सोहेल खान ने डायरेक्ट की थी और इस फिल्म में सलमान और अरबाज़ दोनों ही मुख्य भूमिका में थे। 1999 में आई ये फिल्म कोई कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई। इस फिल्म में भी तीनों भाइयों ने दूसरी बार साथ काम किया था।

'मैंने प्यार क्यों किया'
सलमान खान की ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था और सोहेल खान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था। सोहेल इस फिल्म में दूसरे लीड एक्टर के रूप में भी थे। फिल्म में सलमान और सोहेल की केमेस्ट्री जबरदस्त थी। फिल्म के आखिरी सीन में अरबाज़ ने भी कैमियों किया था।

'दबंग और दबंग 2'
फिल्म 'दबंग और दबंग 2' सलमान खान की सबसे बड़ी हिट फिल्में मानी जाती है। इस फिल्म में सलमान और अरबाज़ ने मुख्य भूमिका निभाई है। साथ ही इस फिल्म को अरबाज़ ने ही डायरेक्ट किया है। इस फिल्म ने अरबाज़ को के मंझे हुए डायरेक्टर के रूप में निखारा है।

'गॉड तुस्सी ग्रेट हो'
साल 2008 में आई ये फिल्म बड़ी फ्लॉप फिल्म थी। लेकिन फिल्म में सलमान और सोहेल की नोकजोंक ने सबका दिल जीत लिया था। फिल्म को रूमी जाफरी ने डायरेक्ट किया था और अमिताभ बच्चन ने भी अहम किरदार निभाया था।

इसके अलावा सलमान बही सोहेल के साथ उनकी आगामी फिल्म ट्यूबलाइट में नज़र आने वाले हैं, वैसे सलमान और सोहेल की जोड़ी पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी है।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें
AK vs AK रिव्यू
अनुराग कश्यप ने सालों अनिल कपूर को दो फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी, इस बार बात बन गई है औ... और देखें