सलमान खान के स्थान पर अब रणवीर सिंह कोका-कोला के ब्रांड एम्बेसेडर होंगे !

    सलमान खान के स्थान पर अब रणवीर सिंह कोका-कोला के ब्रांड एम्बेसेडर होंगे !

    सलमान के ज्यादा उम्र के होने के कारण कोका-कोला उनकी जगह युवा पीढ़ी के स्टायल आइकॉन रणवीर सिंह को लेने वाले हैं। रणवीर अपने ड्रेसिंग सेन्स,स्मार्टनेस और रामलीला,बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में अच्छी एक्टिंग के कारण युवाओं में बहुत लोकप्रिय हैं। वहीं सलमान के लगातार सुपरहिट फ़िल्म देने के बावजूद उनकी गिनती बड़ी उम्र के हीरो के रूप में ही होती है। कोका-कोला कंपनी ने कहा उनकी कंपनी हमेशा से युवाओं को ध्यान में रख कर ही अपना प्रचार करती है और ब्रांड एम्बेसडर को भी तय करती है। सलमान खान के एन.जी.ओ 'बीइंग हुमेन' के साथ भी कंपनी ने समझौता किया था ,अब यह भी ख़त्म हो जाएगा। कोका-कोला ने 2012 में अक्षय कुमार की जगह सलमान को ब्रांड एम्बेसडर बनाया था।

    सलमान कुछ दिन पहले पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के सपोर्ट में बोलने के करण विवाद में आए थे। रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन चंद कलाकारों में से एक है जिनके बारे में कहा जाता है कि वे भविष्य के सुपरस्टार हैं। रणवीर के 'चिंग देशी' और 'मेक माय ट्रिप' ऐड  को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। विज्ञापनों के क्षेत्र में रणवीर शाहरुख़ के बाद भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर हैं। जल्द ही इनकी फ़िल्म 'बेफिक्रे' रिलीज़ होने जा रही है।