शिवाय v/s ऐ दिल है मुश्किल : किसने जीती बॉक्स ऑफिस की जंग ?

    शिवाय v/s ऐ दिल है मुश्किल : किसने जीती बॉक्स ऑफिस की जंग ?

    आइये आपको बताते हैं इस दीवाली कौन सी फिल्म ने किया धमाका और कौन हुई फुस्स !

    साल का सबसे  बड़ा क्लैश माने जा रहे 28 अक्टूबर के दंगल में शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल दोनों साथ रिलीज़ हुईं।  माना जा रहा था कि दोनों फिल्में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाली हैं। लेकिन  दो दिन के भीतर ही पता चल गया कि आखिर इन दोनों फिल्मों में लीड कौन ले रही है।  

    जहाँ करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल फवाद खान के फिल्म में होने की वजह से विवादों के घेरे में आ गयी थी , वहीं शिवाय को लेकर अजय देवगन और कमाल आर खान के बीच हुआ विवाद काफी सुर्ख़ियों में  रहा था।  कुल मिलाकर दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी हंगामा हो रखा था और इन दोनों की फैन बेस भी अलग अलग है , इसलिए लोग काफी उत्साहित थे। लेकिन अब तीन दिन के बाद ऐसा लग रहा है कि करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल ने बाज़ी जीत ली है। 

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक़ ऐ दिल है मुश्किल ने पहले दो दिन में 26 करोड़ की कमाई की है !

    उन्हीं के मुताबिक़ शिवाय ने भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन ऐ दिल है मुश्किल के करीब न पहुँच सकी और 20 करोड़ कमाए !

    कहा जा रहा है कि 30 अक्टूबर के कलेक्शन के बाद ऐ दिल है मुश्किल तकरीबन 35 करोड़ और शिवाय 27 करोड़ के आस पास पहुँच सकती है।  यानि रविववार को भी ऐ दिल है मुश्किल की कमाई शिवाय से अधिक मानी जा  रही है।  आपको क्या लगता है , क्या शिवाय आगे निकल सकती है अब भी ?