बॉलीवुड के इन सितारों ने कुछ ही महीनों में तोड़ दी अपनी शादी !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Deepali Arya (एडिटोरियल टीम) Pallavi Jaiswal (एडिटोरियल टीम)
कहते हैं कि जोड़ियाँ आसमान में बनती हैं ! लेकिन कई बार इंसान अपने जीवनसाथी को चुनने में गलती कर बैठता है। जैसा कि सभी को पता है कि ज़िंदगी इंसान को एक ही बार मिलती है और इसे किसी गलत इंसान के बिताकर बर्बाद करने से अच्छा है अपने रिश्ते खत्म कर देना।
ऐसा ही कुछ बॉलीवुड सितारों के साथ भी होता है और इसीलिए वे अपने रिश्ते या शादी को खत्म कर देते हैं। ये हैं बॉलीवुड के वो 7 कपल्स जिन्होंने शादी के कुछ महीनों बाद ही खत्म कर दिया अपना रिश्ता !
पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा

ये दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और जल्द ही इन दोनों ने अपने प्यार को शादी में बदलने का फैसला किया। हालाँकि अगर अफ़वाहों को सच माना जाए तो पुलकित का अफेयर अपनी को-स्टार यामी गौतम के साथ शुरू हो गया। जहाँ श्वेता यामी को अपने डिवोर्स मानती हैं वहीं पुलकित कहते हैं कि श्वेता उनकी सही जीवन साथी नहीं थीं इसलिए वे अलग हुए।
किशोर कुमार और योगिता बाली

अपनी तीसरी शादी का अंत योगिता बाली और मिथुन की नज़दीकियों से नाखुश किशोर कुमार ने खुद किया। किशोर से अलग होने के बाद योगिता ने मिथुन से शादी की और किशोर ने लीना चंदावरकर से।
चाहत खन्ना और भारत नरसिंघानी

चाहत ने अपने करियर को छोड़ शादी करने का फैसला किया था। हालाँकि बाद में वे घरेलू हिंसा का शिकार हुईं और 7 महीने बाद अपनी पति से अलग हो गयीं।
मनीषा कोइराला और सम्राट दहल

इन दोनों ने 2010 में शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद मनीषा को समझ आया कि वे इस शादी में खुश नहीं हैं। इस बारे में उन्होंने अपने करीबी दोस्तों को भी बताया था। इसके साथ-साथ मनीषा को ज़्यादा गुस्सा करने की भी परेशानी हो गयी थी, जिसके चलते उन्होंने एक बार अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा था कि मेरा पति मेरा सबसे बड़ा दुश्मन है। इन दोनों ने 2012 में डिवोर्स ले लिया था।
करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम

ये दोनों भी एक-दूसरे के प्यार में पागल थे और इसीसलिए इन दोनों ने शादी की। लेकिन करण के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर होने की खबर आने के बाद श्रद्धा ने इस शादी को खत्म करने का फैसला किया।
मल्लिका शेरावत और करण सिंह गिल

मल्लिका ने कभी इस बात को नहीं क़ुबूला कि वे शादीशुदा थीं। हालाँकि उनकी ऐसी कुछ तस्वीरें हैं जिनसे पता चलता है कि बॉलीवुड में आने से पहले उनकी शादी हो गयी थी। मल्लिका की शादी पायलट करण सिंह गिल से हुई थी लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अपने शादी के बजाए करियर को चुना और अपने पति से अलग हो गयीं।
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती

ये दोनों फिल्म 'शोला और शबनम' के सेट्स पर एक-दूसरे में पड़ गए थे और जल्द ही दोनों ने शादी कर ली। हालाँकि 11 महीने बाद दिव्या अपने अपार्टमेंट से गिर गयीं और उनकी मौत हो गयी। ये बात अभी तक साफ़ नहीं है कि उन्होंने खुदखुशी की थी या उन्हें मारा गया था !
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें