ये रहा सबूत कि विवादों के नए बादशाह बनते जा रहे हैं सिंगर सोनू निगम !

    ये रहा सबूत कि विवादों के नए बादशाह बनते जा रहे हैं सिंगर सोनू निगम !

    सोमवार को मशहूर गायक सोनू निगम ने विवादित ट्वीट कर सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। सोनू ने ट्वीट में मस्जिद में होने वाली अज़ान को शोर बताया और कहा इससे उनकी नींद टूट जाती है। इतना ही नहीं मंदिर और गुरूद्वारे में तेज़ आवाज में बजने वाले गीत को भी गलत बताया। उनके इस ट्वीट के बाद वो लगातार सुर्ख़ियों में रहे। ट्वीटर पर उन्हें ट्रोल किया गया। लेकिन कई लोगों ने उनका सपोर्ट भी किया।

    आपको बता दें, सोनू और विवाद का पुराना नाता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब वो सुर्ख़ियों में आये हों। इससे पहले भी कई बार वो विवादों में घिर चुके हैं। पिछले साल जेट एयरलाइन में यात्रा के दौरान यात्रियों के मनोरंजन के लिए सोनू ने एयरलाइन के माइक का उपयोग करते हुए गाना गया था। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद उस विमान के क्रू मेंबर को निलंबित कर दिया गया। और इस हरकत के लिए सोनू की खूब आलोचना हुई।

    साल 2007 में वरिष्ठ पत्रकार सुभाष के. झा पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में सोनू ने कहा था कि पत्रकार उन्हें अश्लील मेसेज भेजता है। और फ़ोन कर अश्लील बातें करता है।

    राधे माँ मामले में सोनू ने राधे माँ को काली का रूप बताया था। उन्होंने विवादित ट्वीट कर कहा था कि काली माँ को इनसे भी कम कपड़ों में दिखाया गया है और देश में महिलाओं पर उनके कपड़ों के आधार केस दर्ज होता है।

    एक म्यूजिक कंपनी के साथ झगडे के बाद सोनू ने संगीत से रिटायरमेंट लेने की बात की थी। इस मामले को ट्वीटर पर बहुत उठाया गया था। जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब सपोर्ट किया और अपना फैसला वापस लेने के लिए कहा।

    साल 2015 में जब देश में असहिष्‍णुता का मुद्दा गरम था। उस वक़्त सोनू भी इसी मुद्दे पर ट्वीट कर सुर्ख़ियों में आये थे। सोनू ने ट्वीट में तंज कसते हुए लिखा था कि 'देश में सभी को अपने विचार रखने का अधिकार है सिवाए एक सेलेब्रटी के।' आपको बता दें उसी वक़्त आमिर खान वाला विवाद चल रहा था। इस ट्वीट से आमिर के प्रति उनका समर्थन देखा जा सकता था।