जब मम्मी करीना कपूर से सेट्स पर मिलने पर पहुंचे नन्हें तैमूर !

    जब मम्मी करीना कपूर से सेट्स पर मिलने पर पहुंचे नन्हें तैमूर !

    जब से करीना और सैफ के घर तैमूर का जन्म हुआ है तब से उनके दिन ही बदल गए हैं। तैमूर अपने जन्म के बाद से सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। इतने तो सैफ भी अपनी फिल्मों को लेकर पॉपुलर नहीं हुए थे जितना उनके नन्हें प्रिंस तैमूर हो चुके हैं। आपको बता दें, हाल में तैमूर अपनी मम्मी करीना से मिलने उनकी शूटिंग के सेट पर जा पहुंचे। यहाँ करीना और करिश्मा किसी ब्रांड के लिए फोटोशूट कर रही थी। तैमूर मम्मी करीना को देख कर बहुत खुश हुए तो वहीं करीना की ख़ुशी का भी कोई ठिकाना नहीं था। करिश्मा ने नन्हें तैमूर की तस्वीर अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट की है।

    देखिये ये तस्वीर –

    इस तस्वीर में तैमूर मम्मी की गोद में बैठकर आराम कर रहे हैं। इस तस्वीर में करिश्मा भी अपने दोनों बच्चों के साथ नज़र आ रही हैं।

    आपको बता दे की करीना अपनी प्रेग्नेंसी से लेकर तैमूर के जन्म तक अपने काम को लेकर बहुत फोकास रही हैं। अपने प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने बहुत से फोटोशूट और इवेंट्स में हिस्सा लिया था। वहीं तैमूर के जन्म के बाद भी काफी एक्टिव रही हैं। अब लम्बे समय बाद करीना बहन करिश्मा के साथ काम करती नज़र आ रही हैं। इन्हें साथ देखना सच में मज़ेदार है।

    इस फोटोशूट में करीना और करिश्मा दोनों एक जैसे कपड़ों में ही नज़र आ रही हैं, करीना ने पिंक और करिश्मा ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है !