टीवी के सबसे लोकप्रिय सीरियल महाभारत के किरदार : तब और अब !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: विजय कुमार (एडिटोरियल टीम)
उन पुराने दिनों को याद कीजिए जब हम बेसब्री से रविवार को महाभारत का इंतज़ार किया करते थे और पूरा घर ही सिनेमाहॉल की तरह खचाखच भरा होता था। कितने लोग ऐसे भी होते थे जो महाभारत के इन पात्रों को सच में देवी-देवता मानकर टीवी के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो जाते थे। बी आर चोपड़ा के इस एपिक शो की जैसे ही ओपनिंग ट्यून बजती थी और टीवी से आवाज़ आती थी 'मैं समय हूँ' , हम भी महाभारत के समय में खो जाते थे। 2 अक्टूबर 1988 से दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला ये शो भारतीय टेलेविज़न के इतिहास में सबसे लोकप्रिय सीरियल्स में से एक है। इसके हर एक किरदार का अभिनय इतने सालों बाद भी हमारे ज़ेहन में तरोताज़ा है। चाहे वो भीष्म पितामह के रूप में मुकेश खन्ना हों या श्री कृष्ण के रूप में नीतीश भारद्वाज या कर्ण की भूमिका में पंकज धीर हों।
महाभारत सीरियल को डायरेक्ट बी आर चोपड़ा और रवि चोपड़ा ने मिल कर किया था जबकि इसकी स्क्रिप्ट वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राही मासूम रज़ा ने लिखी थी। महाभारत के लोकप्रियता का आलम ये था कि ब्रिटेन में भी 50 लाख लोग उस समय इसे देख रहे थे। महाभारत के बनने के 27 साल बाद भी ये सीरियल आज भी किसी न किसी टीवी पर प्रसारित होता रहता है।
महाभारत के कलाकार से रूबरू होईए यहाँ , कैसे दिखते हैं वो आज और क्या कर रहे हैं !
लेटेस्ट ख़बरों और अपडेट के लिए फ्री में डाउनलोड करें Desimartini App !
- 1/15
नीतीश भारद्वाज ने कृष्ण का किरदार निभा कर आम लोगों के नज़र में खुद को अमर कर लिया
इन्होंने कुछ साल पहले ही राजनीति से खुद को दूर किया है, अब ये परिवार के साथ रह रहे हैं।
- 2/15
फ़िरोज़ खान अर्जुन की भूमिका में बहुत लोकप्रिय हुए थे !
इन्हें 'यमला पागल दीवाना' में आखिरी बार पर्दे पर देखा गया था।
- 3/15
मुकेश खन्ना ने महाभारत में भीष्म पितामाह के किरदार को निभाया था !
ये अभी चिल्ड्रेन फ़िल्म सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया के चेयरमैन हैं।
- 4/15
पंकज धीर ने महाभारत के सबसे बेहतरीन पात्रों में से एक कर्ण की भूमिका को निभाया थ
ये अभी भी छोटे पर्दे पर सहायक भूमिकओं को निभा रहे हैं।
- 5/15
महाभारत में द्रौपदी की भूमिका रूपा गांगुली ने निभाई थीं !
ये फ़िलहाल राजनीति में रम चुकी हैं और भाजपा की सक्रिय नेत्री हैं।
- 6/15
पुनीत इस्सर ने दुर्योधन की भूमिका को बखूबी निभाया था !
ये आज कल फ़िल्म डायरेक्शन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
- 7/15
प्रवीण कुमार महाभारत में भीम बने थे !
इन्होंने आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वर्तमान में बीजेपी के सदस्य हैं।
- 8/15
गुफी पेंटल ने महाभारत के सबसे अधिक हेटेड रोल शकुनि के किरदार को निभाया था !
ये मुम्बई में खुद की एक्टिंग एकैडमी चला रहे हैं।
- 9/15
महाभारत में गांधारी की भूमिका रेणुका इसरानी ने निभाई थीं !
ये आज कल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में साक्षी तंवर की माँ की भूमिका निभा रही हैं।
- 10/15
गजेंद्र चौहान ने युधिष्ठिर की भूमिका निभाई थी !
ये अभी फ़िल्म एंड टेलेविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन हैं।
- 11/15
गिरिजा शंकर ने धृतराष्ट्र के किरदार को महाभारत में निभाया था !
ये आज कल खुद सीरियल्स को डायरेक्ट कर रहे हैं।
- 12/15
सुरेंद्र पाल इन्होंने महाभारत में गुरु द्रोणाचार्य की भूमिका निभाई थी !
ये 'सूर्यपुत्र कर्ण' टीवी सीरियल में परशुराम बने हैं।
- 13/15
राज बब्बर ने राजा भरत की भूमिका निभाई थी !
ये वर्तमान में कांग्रेस पार्टी से सांसद हैं।
- 14/15
दारा सिंह महाभारत में भी हनुमान बने थे!
साल 2015 में इनका देहांत हो गया।
- 15/15
किरण जुनेजा इस महाकाव्य में गंगा बनी थीं !
इन्होंने डायरेक्टर रमेश सिप्पी से शादी कर ली है, लेकिन ये आज भी टीवी पर सहायक भूमिकाओं को निभा रही हैं।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Ajeeb Daastaans रिव्यू
लस्ट स्टोरीज, घोस्ट स्टोरीज के बाद करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी 'अजीब दास्तांस' ले आई है। और यकीन मानिए ह... और देखें
The Big Bull रिव्यू
अभिषेक बच्चन स्टारर ‘द बिग बुल’ रिलीज़ हो चुकी है और इस फिल्म के डायरेक्टर कुकी गुलाटी ने जिस हिम्मत (य... और देखें
Hello Charlie रिव्यू
आदर जैन लंबे समय से अपनी फिल्म 'हेलो चार्ली' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। पिछले दिनों फिल्म का ट्... और देखें