बॉलीवुड स्टार्स जिन्होंने इन पॉपुलर टॉक शोज़ को किया है होस्ट !

    बॉलीवुड स्टार्स जिन्होंने इन पॉपुलर टॉक शोज़ को किया है होस्ट !

    आज कल टीवी पर सास-बहु के सीरियल्स से ज़्यादा रियलिटी शोज़ और टॉक शोज़ को पसंद किया जाता है। और हो भी क्यों न, वक़्त के साथ दर्शकों की पसंद भी बदल रही है। इसी बात का ख्याल रखते हुए अब निर्माता-निर्देशक इस तरह के शो ला रहे हैं, जो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सके। ऐसे में बॉलीवुड के बहुत से सितारे जिन्होंने टीवी पर आकर बहुत से टॉक और रियलिटी शोज़ को होस्ट किया है। इन टॉक शोज़ में बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपनी पोल खोलते नज़र आते हैं और यही शो का मुख्य बिंदु बनता है।

    बॉलीवुड के इन सितारों ने किये हैं ये टॉक शोज़ होस्ट-

    कॉफ़ी विद करण

    जाने माने फिल्म मेकर्स करण जौहर अपनी फिल्मों के साथ अपने फ्रेंडली रवैये के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड में कुछ लोगों को छोड़ दें तो ऐसा कोई नहीं है जो करण का अच्छा दोस्त न हो। शायद यही एक वजह रही होगी की करण के टॉक शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में बॉलीवुड के हर छोटे से बड़ा सितारा शिरकत कर चुका है। ये शो इस लिए भी ज़्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि इस शो पर बॉलीवुड सेलेब्स एक दूसरे की पोल खोलते दिखाए गए हैं, जिसे दर्शक बहुत पसंद करते हैं। स्टार वर्ल्ड पर दिखाए गए इस शो की पॉपुलैरिटी बाकी शोज़ से बहुत ज़्यादा रही है।

    रेंदेवू विद सिमी ग्रेवाल और सिमी सेलेक्ट्स इंडियाज़ मोस्ट डिजायरेबल

    गुज़रे जमाने की मशहूर अदाकारा सिमी ग्रेवाल ने हर क्षेत्र के सितारों के साथ बातचीत की है। उनके शो पर बॉलीवुड से लेकर राजनीति और क्रिकेट की दुनिया के बड़े सितारे नज़र आ चुके हैं। सिमी ने दूसरा शो ‘सिमी सेलेक्ट्स इंडियाज़ मोस्ट डिजायरेबल’ भी होस्ट किया था, जिसे अच्छा रिस्पोंस मिला था।

    अप क्लोज एंड पर्सनल विद प्रिटी जिंटा

    एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने इसी शो के जरिये टीवी पर अपना डेब्यू किया था। इनके इस टॉक शो पर बॉलीवुड से शाहरुख़, सलमान आ चुके हैं लेकिन शो को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पोंस नहीं मिला।

    तेरे मेरे बीच में

    वैसे तो कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान टीवी पर बहुत से शोज़ होस्ट कर चुकी हैं। उनमें से एक था ‘तेरे मेरे बीच में’। स्टार प्लस पर दिखाए जाने वाला ये शो काफी पसंद किया गया था। शो पर सलमान वाला एपिसोड बहुत हिट हुआ था।

    यारों की बारात

    ज़ी टीवी पर दिखाए गए इस टॉक शो को साजिद खान और रितेश देशमुख ने होस्ट किया था। साल 2016 में आया ये शो जल्द ही बंद भी हो गया।  

    द अनुपम खेर शो ‘कुछ भी हो सकता है’

    अनुपम खेर का ये शो स्पेशल थीम पर आधारित था। इस शो में आये हुए स्टार्स को एक ऐसा इंसिडेंट ज़रूर शेयर करना था, जिससे उनकी लाइफ बदल गई और वो भी कहें की लाइफ में ‘कुछ भी हो सकता है’। इस शो ने काफी  पॉपुलैरिटी बटोरी थी।

    सिम्पली शेखर

    साल 2001 में आया ये शो शेखर सुमन द्वारा होस्ट किया गया था। ज़ी टीवी पर दिखाए गए इस शो को बहुत पसंद किया गया था। शो में कॉमेडी का तड़का भी था। इस शो में अलग-अलग सेगमेंट थे। आज भी लोगो के ज़हन में ताज़ा है।

    सिम्पली विद रवीना

    ये शो कब आया कब गया किसी को पता नहीं चला। सोनी पल पर दिखाए गए इस शो को एक्ट्रेस रवीना टंडन ने होस्ट किया था।