जानिए कौन हैं भोजपुरी फ़िल्मों के टॉप टेन पॉपुलर हीरो !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: विजय कुमार (एडिटोरियल टीम)
भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है और न ही भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार। आज मनोज तिवारी, रवि किशन,मोनालिसा, पवन पाण्डेय के नाम सब जानते हैं। भोजपुरी फ़िल्म के ये अच्छे दिन साल 2004 में आई फ़िल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ के बाद शुरू हुए हैं। इस फ़िल्म के लीड रोल में मनोज तिवारी और रानी चटर्जी थीं। इसके बाद रवि किशन, निरहुआ, पवन सिंह आदि ने बहुत सारी हिट फ़िल्में दीं जिससे भोजपुरी फ़िल्म की भी अपनी एक पहचान बनी। आइये आपको बताते हैं कौन हैं भारत की इस बेहद पॉपुलर फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स :
Read This - बॉलीवुड में नाकाम होने के बाद भोजपुरी फिल्मों ने संभाला इन एक्टर्स का डूबता हुआ करियर !
Read This - Top 10 भोजपुरी गाने - यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा बार देखे गए
Read This - इन पॉपुलर भोजपुरी स्टार्स की बीवियों को जानते हैं आप ?
Read This - टॉप भोजपुरी गाने वीडियो - भोजपुरी न बोलने वालों को भी खूब पसंद हैं
- 1/10
मनोज तिवारी को भोजपुरी फिल्मों का चेहरा माना जाता है !
ये एक साथ एक्टर भी हैं, गायक भी और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। इन्हीं की पहली फ़िल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला (2004) ने भोजपुरी फ़िल्मों कि किस्मत खोल दी।ये फ़िल्म भोजपुरी की सुपर-डुपर हिट फ़िल्म मानी जाती है। जन्म-जन्म के साथ, धरती कहे पुकार के, देवरा भईल दीवाना इनकी अन्य सुपरहिट फ़िल्में हैं।
सोर्स : bhojpuriblogspot - 2/10
रवि किशन भोजपुरी फिल्मों के सबसे पॉपुलर हीरोज़ में से एक है।
ये भोजपुरी फिल्मों के धर्मेन्द्र माने जाते हैं। ‘पंडित जी बताईं ना बियाह कब होई’ इनकी पहली भोजपुरी फ़िल्म थी। दूल्हा मिलल दिलदार, देवरा बड़ा सतावेला इनकी अन्य बड़ी हिट फ़िल्में हैं।
सोर्स : bhojpuriblogspot - 3/10
दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल और महंगे हीरो हैं।
यूपी-बिहार में इनके करोड़ों चाहने वाले हैं, इसलिए इनको भोजपुरी फ़िल्म का रजनीकांत माना जाता है। निरहुआ रिक्सा वाला, निरहुआ चलल ससुराल , जिगर वाला और पटना टू पाकिस्तान इनकी सुपर हिट फ़िल्में हैं।
सोर्स : StarsUnfolded - 4/10
खेसारी लाला यादव , जो पहले गाना गाया करते थे!
इन्होंने बाद में फिल्मों में भी कदम रखा। ‘साजन चले ससुराल’ इनकी पहली फ़िल्म थी। लहू के दो रंग, सपूत, दूध का कर्ज इत्यादि इनकी अन्य बड़ी फ़िल्में हैं।
सोर्स : google - 5/10
पवन सिंह को भोजपुरी फिल्मों का स्टाइल आइकॉन माना जाता है!
भोजपुरी का सबसे लोकप्रिय गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' इन्होंने ही गाया है। रंग ली चुनरिया तेरे नाम, प्रतिज्ञा, चोरवा बनल दमाद, सुहाग आदि इनकी हिट फ़िल्में हैं।
सोर्स : google - 6/10
ब्रिज भट्ट भी बेहद पॉपुलर भोजपुरी एक्टर हैं जिनका जन्म नेपाल में हुआ था!
इन्होंने अपना फ़िल्मी सफ़र भी नेपाली फिल्मों से ही शुरू किया था। ‘खुद्दार’ इनकी पहली भोजपुरी फ़िल्म है। हिम्मतवाला, लागल रह ऐ राजाजी, जान तेरे नाम इनकी अन्य पॉपुलर भोजपुरी फ़िल्में हैं।
सोर्स : google - 7/10
सुदीप पाण्डेय अब तक 36 फिल्मों में काम कर चुके हैं!
भोजपुरिया दरोगा, मसीहा बाबू, मिस्टर तांगेवाला आदि इनकी लोकप्रिय भोजपुरी फ़िल्में हैं।महुआ चैनल पर ‘बिहार-एक खोज' शो में ये मेन होस्ट रह चुके हैं।
सोर्स : bhojpuriblogspot - 8/10
प्रदीप पाण्डेय भोजपुरी फ़िल्म के सुपरस्टार राजकुमार आर पाण्डेय के बेटे हैं!
इन्होंने साल 2009 में आई ‘दीवाना’ से भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद इन्होंने देवरा बड़ा सतावेला, ट्रक ड्राईवर, जीना तेरी गली में, नगीना जैसी हिट फ़िल्में दीं।
सोर्स : wikipedia - 9/10
परवेश लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के एक्शन हीरो माने जाते हैं!
इन्होंने आज का करण-अर्जुन, परिवार, तू ही मोरा बलमा और दिल जैसी हिट फ़िल्में दी हैं।
सोर्स : bhojpuri.blogspot - 10/10
विनय आनंद ने 'दामाद' फ़िल्म से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था!
ये बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के रिश्ते में लगते हैं। ये जल्द ही महुआ चैनल के शो 'गृहलक्ष्मी' को होस्ट करने जा रहे हैं।
सोर्स : bhojpuriblogspot
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें