ये हैं टीवी की दुनिया के 5 बेस्ट एक्टर्स !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Pallavi Jaiswal (एडिटोरियल टीम)
टीवी की दुनिया में ज़्यादातर तवज्जो महिलाओं को दी जाती हैं। जब भी टीवी शोज़ की बात होती है बहु, बेटियों और माँ की बात की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक शो के लड़के भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितनी की लड़कियाँ। टीवी की दुनिया में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिनके आप दीवाने होंगे और लड़कियों पर निर्भर इन शोज़ के सभी मेल एक्टर्स ने अपने अभिनय के हुनर का लोहा हमेशा ही मनवाया है।
इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं टीवी के बेस्ट 5 एक्टर्स की एक लिस्ट -
5. गौतम रोड़े और आशीष शर्मा

नंबर 5 पर रहने के लिए गौतम और आशीष के बीच टाय हुआ है। गौतम, सरस्वती चंद्र की भूमिका में और आशीष, राम की भूमिका में कमाल थे। इन दोनों ने अपने किरदार के ज़रिये लोगों को अपना दीवाना बनाया है। इनका हर फ्रेम और बोला हर डायलॉग आपको खुश कर देता है। ये दोनों ही अपने किरदार में घुस कर उसे बेहद खूबसूरती से निभाने के हुनर रखते हैं।

4. करण सिंह ग्रोवर4. करण सिंह ग्रोवर
डॉक्टर अरमान मलिक से भला कौन अपना इलाज नहीं करवाना चाहता है।
बॉलीवुड में जाने और बिपाशा बसु से शादी करने से पहले करण सिंह ग्रोवर ने टीवी शोज़ के ज़रिये लोगों के दिल में जगह बना ली थी। शो 'दिल मिल गए' से लेकर 'क़ुबूल है' तक हर किरदार को करण ने ज़बरदस्त तरीके से निभाया है। उनके क़ातिलाना लुक्स और मुस्कराहट पर आज भी लोग जान छिड़कते हैं। इसीलिए करण सिंह ग्रोवर टीवी की दुनिया के सबसे सफल करण हैं।

3. बरुन सोबती
अर्नव सिंह रायज़ादा ! बरुन के रोल को इस कदर टाइप कास्ट किया गया है कि अगर वो कोई साधारण रोल करने की कोशिश करें तो भी लोग उन्हें पहले जैसी निग़ाहों से ही देखेंगे। उनकी एंग्री यंग मैन वाली इमेज ने उन्हें रातोंरात लड़कियों के बीच मशहूर कर दिया था। आज भी बरुन के नाम पर लड़कियाँ पागल हो जाती हैं। टीवी के सुपरहिट सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूँ' के ज़रिये बरुन ने अपने एक्टिंग टैलेंट का लोहा मनवाया। उनके अंदर वो सब कुछ है जो एक अच्छे एक्टर में चाहिए होता है।

2. राम कपूर
किसने सोचा था कि राम को ज़िंदगी की सेकंड इनिंग्स में सफलता मिलेगी? राम को सबसे पहले शो 'घर एक मंदिर' में देखा गया था जहाँ उन्होंने गौतमी कपूर के पति का किरदार निभाया था। लेकिन इस शो के लिए राम को उतनी लोकप्रियता नहीं मिली जितनी के वे लायक थे। इसके बाद टीवी की दुनिया से दूर हो गए। लेकिन सीरियल 'क़सम से' के साथ वापसी करके राम ने सफलता को पाने का सफर दोबारा शुरू किया। इसके बाद शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' के साथ उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बनाया। उनकी एक्टिंग बेहद बेहतरीन है और वो अपनेहर किरदार को अच्छे से निभाते हैं। राम को अपने ही नाम से जाना जाता है और इंडस्ट्री में शायद वही इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिन्हें उनके अपने नाम से जाता जाता हो। ऐसा कुछ नहीं है जो राम ना सकते हों। वे रोमांस, कॉमेडी, गंभीर हर तरह का रोल करने में समर्थ हैं।

1. रोनित रॉय
सीरियल 'कसौटी ज़िंदगी की' से रोनित ने अपार सफलता पायी। उनके लुक्स और एक्टिंग ने उन्हें शो के लीड किरदार अनुराग बासु से कई बेहतरीन दिखाया। अपने एंग्री यंग मैन की भूमिका के साथ रोनित ने लोगों को अपने फेवरेट एक्टर का चुनाव करने पर मजबूर कर दिया। जहाँ लोग चॉकलेट हीरो को पसंद किया करते थे वहीं उन्होंने अपनी इंटेंस आँखों और कमाल की डायलॉग डिलीवरी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' में मिहीर के किरादर से उन्होंने अपना लोहा मनवाया। कहने को वो शो के तीसरे मिहीर थे, लेकिन सिर्फ उन्हें ही दर्शकों से सबसे ज़्यादा प्यार मिला। उनका किरादरों का चुनाव और एक्टिंग स्किल्स उन्हें टीवी की दुनिया का बेताज़ बादशाह बनाते हैं।

- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें
AK vs AK रिव्यू
अनुराग कश्यप ने सालों अनिल कपूर को दो फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी, इस बार बात बन गई है औ... और देखें