तुषार कपूर की पाँच भूमिका जो उन्हें अच्छा एक्टर्स साबित करती हैं !

    तुषार कपूर की पाँच भूमिका जो उन्हें अच्छा एक्टर्स साबित करती हैं !

    बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर मुख्य भूमिका में बहुत कम ही सफ़ल हुए हैं जबकि सहायक भूमिका में उन्होंने बहुत सारी हिट फ़िल्में दी हैं। मुख्य भूमिका में 'मुझे कुछ कहना है' ही एक मात्र उनकी बड़ी हिट फ़िल्म मानी जाती है, जबकि सहायक भूमिका में  उन्होंने 'गोलमाल', 'ढोल', 'क्या कूल हैं हम' जैसी हिट फ़िल्में दी है।

    आइये आपको बताएँ तुषार कपूर की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिनमें उन्होंने सहायक भूमिका निभाई और कमाल की एक्टिंग कर लोगों का दिल जीता -

    लेटेस्ट ख़बरों और अपडेट के लिए फ्री में डाउनलोड करें Desimartini App

    खाकी -

    राजकुमार संतोषी की इस फ़िल्म में तुषार कपूर ने सब-इंस्पेक्टर ‘आश्विन गुप्ते’ का रोल निभाया है। फ़िल्म ‘खाकी’ को बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ-साथ तुषार कपूर के रोल की भी लोगों ने खूब तारीफ की थी।

    गायब - 

    इस फ़िल्म में तुषार ने ’विष्णु प्रसाद’ के रोल में लोगों को खूब हंसाया और रुलाया। विष्णु प्रसाद एक ऐसा आदमी है, जो सभी तरह से हारा और परेशान है। वो भगवान से वरदान माँगता है कि वे उसे गायब कर दे और भगवान उनकी सुन भी लेते हैं। 

    गोलमाल -

    रोहित शेट्टी की फ़िल्म 'गोलमाल' में अजय देवगन, अरशद वारसी, शरमन जोशी के साथ तुषार कपूर भी मुख्य भूमिका में है। यह कॉमेडी फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही थी। गूँगे-बहरे 'लकी' की भूमिका में तुषार भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे। गोलमाल सीरिज़ के अन्य दो फिल्मों में भी इन्होंने काम किया है।

    शूटआउट ऐट लोखंडवाला -

    फिल्म 'शूटआउट ऐट लोखंडवाला' में तुषार कपूर ने माया के दोस्त ‘दिलीप बुवा’ का रोल निभाया है, जिसे छोटा राजन का मेंटर माना जाता था। इस रोल में भी ये नोटिस किए गए।

    ढोल -

    चार निट्ठले दोस्तों की कहानी पर आधारित फिल्म ‘ढोल’ भी तुषार कपूर की हिट फिल्मों में से एक है। इस फ़िल्म में भी वे शरमन जोशी, राजपाल यादव और कुणाल खेमू के साथ मुख्य भूमिका में है इसमें इन्होंनें समीर की भूमिका निभाई है।