ये हैं टीवी के अब तक के 5 बेस्ट डांस रियलिटी शोज़ !

    ये हैं टीवी के अब तक के 5 बेस्ट डांस रियलिटी शोज़ !

    टीवी की दुनिया अब सिर्फ सास बहू के सीरियल से ही नहीं चलती बल्कि इसमें शामिल हो गए हैं डांस, रियलिटी शोज़,सिंगिंग शोज़ और टीवी सीरीज़ या थ्रिलर शो आदि। इन दिनों टीवी पर बहुत सारे डांस रियलिटी शोज़ आ रहे हैं जिनके जरिये काफी टीआरपी भी आ रही है। जहाँ विदेश में डांस के नाम से 'माइकल जैक्सन' को जाना जाता है वहीँ 'प्रभुदेवा' को भारत का माइकल जैक्सन कहा जाता है।प्रभु देवा, माइकल जैक्सन को अपना प्रेरणस्रोत भी मानते हैं।प्रभु न सिर्फ वेस्टर्न डांस के लिए मशहूर हैं, बल्कि वो भारतीय डांस भरतनाट्यम के प्रशिक्षित डांसर भी हैं। प्रभुदेवा को उनके डांस की वजह से पूरी दुनिया में पहचान मिली थी।

    इन दिनों रेमो डीसूज़ा के शो डांस प्लस के सीज़न 3 की काफी चर्चा है और लोग उसको काफी पसंद भी कर रहे हैं। डांस का मुरीद लगभग हर कोई होता है। विरले ही लोग होते है जो कोई मस्ती भरी धुन सुनें और उनके पैर न थिरकें। हम आपको ऐसे पांच डांस रियलिटी शोज़ बताएंगे जिन्होंने और जिनके कंटेस्टेंट ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया।

    1.बूगी वूगी

    बूगी वूगी की शुरुआत साल 1996 में हुई थी। यह टीवी का सबसे पुराना डांस रियलिटी शो है। इस शो के 7 सीजन आये और 30 मार्च 2014 को इसका आखरी सीजन आया था। यह टीवी का पहला डांस रियलिटी शो था जिसने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया था। शो में आये बच्चों की परफॉरमेंस बहुत ही लाजवाब थी और कई बार बच्चों ने ऐसे डांस किये कि दर्शक दाँतों तले ऊँगली दबाने को मजबूर हो गए। शो में जावेद जाफ़री,नावेद जाफ़री और रवि बहल जज की भूमिका में थे।

    2 . डांस इंडिया डांस

    डांस इंडिया डांस, डांस का सबसे अच्छा और बड़ा रियलिटी शो है। यह शो साल 2009 में शुरू हुआ था और इसके 5 सीज़न आ चुके हैं। शो ज़ी टीवी पर प्रसारित होता था और ये बच्चों के साथ साथ बड़ों के लिए भी नए डांस फॉर्म्स लेकर आया। शो ने 130 सीज़न पूरे किये और इसमें रेमो डीसूज़ा,टेरेंस लुईस, गीता कपूर, मुदस्सर खान और श्रुति मर्चेंट जज की भूमिका में थे। इस शो ने हमें धर्मेश ,सलमान युसूफ, शक्ति मोहन ,अलीशा सिंह जैसे बेहतरीन डांसर्स दिए।

    3 . डांस प्लस

    डांस प्लस टीवी का सबसे नया और बेहतरीन डांस रियलिटी शो है। यह शो स्टार प्लस पर 26 जुलाई 2015 को शुरू हुआ था। शो डांस प्लस सीजन1 के विनर 'वी कंपनी' रही जो धर्मेश की टीम से थी। इस शो के जज रेमो डीसूज़ा हैं जिन्होंने हमें डांस पर आधारित एबीसीडी1, एबीसीडी 2 जैसी फिल्में दी। शो में धर्मेश,शक्ति मोहन,सुमित नागदेव मेंटर हैं और शो को राघव जुयाल होस्ट कर रहे हैं जो खुद डांस इंडिया डांस का हिस्सा रह चुके हैं।

    4.झलक दिखला जा

    झलक दिखला जा भी डांस एंटरटेन्मेंट शो है और ये कलर्स चैनल पर प्रसारित होता है। इस शो की थीम के हिसाब से एक प्रोफेशनल डांसर अपने कंटेस्टेंट के साथ डांस करता है। यह शो सितम्बर 2006 में शुरू हुआ था और इसके 9 सीज़न आ चुके हैं। शो में गणेश हेगड़े, करन जोहर, डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित, रेमो डीसूज़ा इसके मुख्य जज थे।

    5 . नच बलिये 

    डांस रियलिटी शो 'नच बलिये' एक अलग कांसेप्ट पर आधारित डांस रियलिटी शो है। इस शो में आपको एक पार्टनर के साथ डांस करना होता है जो आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड हो सकती हैं। यह शो स्टार प्लस पे आता है और इसके 8 सीज़न पूरे हो चुके हैं। वैसे इस शो में बहुत सारे जज रह चुके हैं लेकिन हाल ही के सीज़न में सोनाक्षी सिन्हा,मोहित सूरी और टेरेंस लुईस इसके जज थे। इसके लेटेस्ट सीजन के विनर 'ये हैं मोहब्बतें' की दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया रहे।