एक्टर जॉन अब्राहम के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Pallavi Jaiswal (एडिटोरियल टीम)
दुनिया में शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे एक्टर जॉन अब्राहम पसंद न हो। बॉलीवुड का ये सुपर हॉट एक्टर आज 43 साल का हो गया है और आज भी उनके चार्म और गुड लुक्स के सभी दीवाने है। फिल्म 'जिस्म' से शुरुआत करने वाले जॉन ने हमें कई बेहतरीन फ़िल्में दी हैं, जिनमें रेस 2, धूम और हॉउसफुल जैसी फ़िल्में शामिल है। इसके अलावा जॉन को उनकी बॉडी कि वजह से बॉलीवुड के सेक्स सिम्बल्स में गिना जाता है। लेकिन क्या आपको जॉन के बारे में सबकुछ पता है?
क्या आपको पता है कि जॉन असल जिंदगी में कैसे हैं? अगर नहीं तो आइये हम आपको बताते हैं जॉन के बारे में कुछ ख़ास बातें -
- 1/22
जॉन अब्राहम का असली नाम फरहान ईरानी है।
जी हाँ, ये उनका ईरानी नाम है जो कि उनकी माँ कि तरफ से है। उनके पिता के घर में उनका नाम उल्टा है यानी अब्राहम जॉन।
- 2/22
बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे एक्टर्स में से एक हैं जॉन।
उन्होंने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है और उसके पास मास्टर्स इन बिज़नस एडमिनिस्ट्रेशन कि डिग्री भी है।
- 3/22
उनके दोस्त !
रितिक रोशन, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा उनके बेस्ट फ्रेंड्स हैं। ये सभी एक ही स्कूल, बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ा करते थे।
- 4/22
उनका स्टैमिना
फिल्म 'गोल' में लीड रोल पहले सैफ अली खान को लिया गया था। लेकिन स्टैमिना कि कमी और फुटबॉल ठीक से ना खेल पाने की वजह से उन्हें जॉन के साथ बदल दिया गया।
- 5/22
आर्किटेक्ट बनना चाहते थे जॉन !
जॉन अपने पिता और भाई कि तरह आर्किटेक्ट बनना चाहते थे। लेकिन उन्हें मीडिया रेलातिओंस में काम मिला। उन्होंने बॉलीवुड में आने से पहले कई मीडिया कम्पनीज़ में मीडिया प्लानर और प्रमोशन मेनेजर के रूप में काम किया है। बाद में उन्हें ग्लैडरग्स मैनहंट सुपर मॉडल का रनरअप घोषित किया गया था।
- 6/22
म्यूजिक विडियो में किया था काम !
जॉन ने बॉलीवुड कि फ़िल्में करने से पहले पंजाबी सिंगर जैज़ी बी की एल्बम सुरमा में काम किया था जो कि उनका एक्टिंग डेब्यू भी था। इस एल्बम में उन्होंने एक क्राइम इन्वेस्टिगेटर कि भूमिका निभाई थी।
- 7/22
वे एक गैजेट फ्रीक हैं !
हाई स्कूल में जॉन ने अपना खुदका एक सेल फ़ोन गेम बनाया था और उसका नाम 'वेलोसिटी' रखा था। बाद में इसे एक स्माल डिवाईसेस नामक कंपनी में प्रोगाम किया था।
- 8/22
उन्होंने कई फ़िल्मों को ठुकराया है !
जॉन ने फिल्म झूम बराबर झूम और नज़र को करने से मना कर दिया था। लेकिन इसके अलावा उन्होंने फिल्म कल हो ना हो, और हैपी न्यू ईयर को भी ठुकरा दिया था।
- 9/22
उनके द्वारा किये गये सीक्वल्स होते हैं हिट !
उनकी फिल्म रेस 2 और हाउसफुल 2 दोनों कि हिट हुई थीं।
- 10/22
इस खूबसूरत चेहरे पर पहले थे बहुत सारे पिम्पल्स !
जी हाँ, बचपन में जॉन के चेहरे पर बहुत से पिम्पल थे। अब उन्हें देखकर ऐसा सोचना काफी मुश्किल है।
- 11/22
एक तारीफ ने बदल दी थी जॉन की जिंदगी !
जॉन को फेमस फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर ने एक बार कहा था कि अगर वे अपने चेहरे को साफ़ और पिम्पलमुक्त कर लें तो वे 4 सुपर मॉडल अर्जुन रामपाल, मिलिंद सोमन, राहुल देव और मार्क रोबिनसन का कॉम्बिनेशन लगेंगे। इसे सुनने के बाद जॉन में मॉडलिंग कि दुनिया में कदम रखा था।
- 12/22
किस्मत के ख़िलाफ़ जाकर बने एक्टर !
अपनी पहली फिल्म 'जिस्म' को करने के बाद जों एक ज्योतिष के पास गये थे जिसने उन्हें कहा था कि उनका फिल्म इंडस्ट्री में कोई भविष्य नहीं है और उनके एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए। इसके बाद जॉन ने बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया और कभी उस ज्योतिष के पास वापस नहीं गये।
- 13/22
द जेए फैक्टर !
जॉन ने जेए नामक एक फिटनेस एंटिटी में इन्वेस्ट किया है। इसके अलावा उनकी एक क्लोथिंग रेंज जिसके ब्रांड का नाम जेए और एक प्रोडक्शन हाउस जिसका नाम जेए एंटरटेनमेंट है।
- 14/22
पार्टी नहीं है पसंद !
असल ज़िंदगी में जॉन को पार्टी और डांस क्लब में देर रात को जाना बिल्कुल पसंद नहीं है। वे युवाओं को ड्रग्स और ड्रिंक्स लेते हुए नहीं देख सकते, लेकिन उनकी रील लाइफ इससे बेहद अलग है।
- 15/22
प्रिया, जॉन और बिपाशा थे जिम फ्रेंड्स !
सालों पहले ये तीनों बांद्रा के एक जिम में साथ वर्कआउट और मस्ती किया करते थे।
- 16/22
बिपाशा से पहले ?
बिपाशा बसु के साथ अपने लम्बे समय तक चले रिहते के लिए जॉन को जाना जाता है। लेकिन बिपाशा से पहले जॉन थोड़े समय के लिए ही सही मगर रिया सेन के साथ थे।
- 17/22
एथलीट भी हैं जॉन !
पहले जॉन फुटबॉलर थे और इसके अलावा वे एक एथलीट भी थे। जॉन ने 200 मीटर और 500 मीटर कि रेस में कई इनाम भी जीते हैं। अब पता चला उनकी बॉडी इतनी फिट कैसे है।
- 18/22
तेज़ रफ़्तार के प्रेमी हैं जॉन !
जॉन ने 18 साल कि उम्र में अपनी पहली बाइक, यामाहा रि 350 खरीदी थी। आज उनके पास ऑडी क्यू 7, यामाहा आर 1, मारुती जिप्सी और लम्बोर्गिनी ग्लारडो एलपी 550-2 हैं। इसके अलावा उन्हें तोहफे में द अप्रिलिया आरएसवी-4 भी मिली थी।
- 19/22
उनकी बाइक रेसिंग टीम !
वे यामाहा और रीबॉक क भारतीय ब्रांड एम्बेसडर हैं। वे भविष्य में अपनी खुदकी एक रचंग ताम बनाने के तैयारी भी कर रहे हैं।
- 20/22
अकेले सेलेब्रिटी !
भारतीय क्रिकेट के कैप्टेन महेंद्र सिंह धोनी की शादी शामिल होने वाले जॉन अकेले सेलेब्रिटी थे। धोनी जॉन को इतना पसंद करते हैं कि उन्होंने जॉन का हेयर स्टाइल भी अपनाया था।
- 21/22
नेशनल अवार्ड विजेता !
उनकी फिल्म विक्की डोनर को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाईडिंग पॉपुलर एंटरटेनमेंट का नेशनल अवार्ड मिला था।
- 22/22
एक सर्वाइवर का बेटा !
जॉन के पिता को एक कैंसर पेशेंट थे। उन्होंने इस बीमारी से लड़ाई की और जिये। जॉन का कहना है कि उन्होंने अपने पिता कि ताकत और माँ कि देखभाल से बहुत कुछ सीखा है।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें