टीवी पर आने वाले इन 6 नए सीरियल्स का हमें बेसब्री से इंतज़ार हैं।

    टीवी पर आने वाले इन 6 नए सीरियल्स का हमें बेसब्री से इंतज़ार हैं।

    बहुत सारे नए टीवी सीरियल्स इस साल शुरू हो रहे हैं। हमने पहले आपको आने वाले 6 शोज़ के बारे में बताया था, जिनमें से कई अब रिलीज़ भी हो चुके हैं। अब हम आपको और शोज़ के बारे में बातें जा रहे हैं। ख़ास बात ये हैं कि इन नए शोज़ से टीवी के कई चहीते एक्टर्स छोटे परदे पर वापसी कर रहे हैं। डालिये इस लिस्ट पर एक नज़र -

    1. ये मोह मोह के धागे

    इसके प्रोमो को देखकर पता चलता है कि इस शो की स्टोरी दिलचस्प होने वाली है। इस शो में ऐजाज़ खान के साथ जिया मुस्तफ़ा और बिनाफ़ होंगी। ये सभी इस शो से टीवी की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। ये शो सोनी टीवी पर आयेगा।

    2. कोई लौट के आया है

    इस शो में सुरभि ज्योति लीड एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा इसमें शरद केलकर, शोएब इब्राहिम भी हैं। ये शो एक दिलचस्प थ्रिलर है, जिसमें सुपरनैचुरल बातें भी हो सकती हैं। ये शो 25 फरवरी से स्टार प्लस पर शुरू होगा।

    3. प्रेम या पहेली चंद्रकांता

    इस शो के बारे में अभी से ही काफी बातें की जा रही हैं। कृति कामरा इस शो से टीवी पर वापसी कर रही हैं और उन्होंने एक बेहद सेक्सी अवतार अपना लिया है। ये उपन्यास पर आधारित है और 90s में आये शो की याद दिलाने वाला है। ये कलर्स टीवी पर शुरू होगा। हालाँकि इस शो के मेकर्स रिलीज़ डेट के ऊपर अभी विचार कर रहे हैं।

    4. पिया अलबेला

    ये शो ज़ी टीवी के सीरियल 'जमाई राजा' की जगह लेगा। ये विश्वामित्र और मेनका की कहानी मॉडर्न वर्ज़न है। ये शो राषरी बैनर बना रहा है और ये 6 फरवरी से शुरू हो गया है।

    5. दिल बोले ओबेरॉय

    ये टीवी शो 'इश्क़बाज़' का दूसरा हिस्सा है। इस शो में कुणाल जयसिंह की लव स्टोरी पर आधारित होगा और इसमें ओबेरॉय परिवार के बारे में भी बात होगी। ये शो POW: Prisoners Of War को रिप्लेस करेगा और स्टार पलुआ पर 13 फरवरी से आएगा।

    6. बिन कुछ कहे

    6 फरवरी से ये शो 6.30 बजे ज़ी टीवी  हो गया है। इसमें शो एवेरेस्ट से लोकप्रिय हुई क्षमता अंचन और समीर अरोड़ा हैं।