जब वरुण धवन और अर्जुन कपूर आये करन जौहर के शो 'कॉफी विद करन' में !

    जब वरुण धवन और अर्जुन कपूर आये करन जौहर के शो 'कॉफी विद करन' में !

    बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करन जौहर इस महीने अपने शो 'कॉफी विद करन' का 5वां सीज़न लेकर आये हैं। ये शो हर एपिसोड के साथ और ज़्यादा दिलचस्प होता जा रह है। इस रविवार 'कॉफी विद करन' में आये एक्टर वरुण धवन और अर्जुन कपूर और इन दोनों ने मिलकर किया खूब सारा धमाल। आइये आपको बतायें कि जब वरुण और अर्जुन ने करन जौहर के साथ बातें शुरू की तो क्या-क्या हुआ।

    अर्जुन और वरुण ने अपनी रिलेशनशिप को छोड़ आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड के बारे में बातें शुरू कर दी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे दोनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे थे? तो वरुण और अर्जुन दोनों ने मना कर दिया। फिर वरुण ने कहा कि आलिया का बॉयफ्रेंड दुबई का अली है।

    वरुण और अर्जुन के रिश्ते के लिए उन्होंने कहा कि वो दोनों एक-दूसरे को भाई मानते हैं।

    वरुण, अर्जुन और करन के बीच उनके रिलेशनशिप की बातें सबसे ज़्यादा मज़ेदार थी। जहाँ अर्जुन ने खुद को सिंगल बताया तो वहीं वरुण ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

    करन जौहर ने वरुण धवन और अर्जुन कपूर को एक्टिंग के दो टास्क दिए जिन्हें इस दोनों ने बेहद अच्छी तरह से किया। वो टास्क देखकर आप हँस-हँस कर लोटपोट हो जायेंगे।

    अर्जुन ने वरुण की खूब पोल खोली। अर्जुन ने बताया कि वरुण किसी को भी बेहतर नहीं देख सकते हैं। इसी बात पर करन ने भी अपना एक किस्सा सुनाया। इन दोनों ने मिलकर वरुण का खूब मज़ाक उड़ाया।

    अर्जुन ने बताया कि एक्टर रितिक रोशन उनके मैन क्रश हैं।

    कॉफी क्विज में वरुण और अर्जुन ने जमकर एक-दूसरे को हराने की कोशिश की और शो में पहली बार वरुण धवन ने कोई गिफ्ट जीता।

    इस एपिसोड में हद से ज़्यादा मस्ती और मज़ाक हुआ और इंडस्ट्री के लोगों के प्रति इनकी पसंद का भी पता चला। 

    लेटेस्ट ख़बरों और अपडेट के लिए फ्री में डाउनलोड करें Desimartini App