देखिए एक लड़की ने कैसे वरुण धवन और अर्जुन कपूर को बेवकूफ़ बनाया?

    देखिए एक लड़की ने कैसे वरुण धवन और अर्जुन कपूर को बेवकूफ़ बनाया?

    वरुण धवन और अर्जुन कपूर भले ही आज अच्छे दोस्त और कॉम्पिटीटर हों, लेकिन एक समय दोनों एक दूसरे के दुश्मन भी बन गए थे। वरुण और अर्जुन यादों की बारात के एक एपिसोड के लिए साथ आए थे। इस एपिसोड में दोनों ने खूब मस्ती की और एक दूसरे से जुड़े कुछ सीक्रेट्स शेयर किए। शो में हुई बातचीत के बीच एक मजेदार खुलासा ये रहा कि दोनों एक समय एक ही लड़की को डेट कर चुके हैं। इसमें भी कमाल की बात ये है कि दोनों जानते थे कि वह एक ही लड़की को डेट कर रहे हैं। इस बात को लेकर उन दोनों  के बीच लड़ाई भी हो गई थी। अर्जुन ने कई बार बताया है कि वो वरुण के भाई रोहित के अच्छे दोस्त हैं और तीनों बचपन में अकसर साथ घूमा करते थे।

    डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन और वरुण ने एक ही एक्टिंग क्लास ज्वाइन की थी। इस लड़की से दोनों एक्टर्स की मुलाकात यहीं हुई थी। यह लड़की किसी फिल्मी बैग्राउंड से नहीं थी। क्लास की लड़की पर दोनों दोस्त फिदा थे। दोनों ही अपने-अपने तरीके से उन्हें इंप्रेस करने में लगे थे। वहीं ये लड़की थोड़ी ओवर स्मार्ट निकली और वह एक साथ दोनों को डट कर रही थीं।  इसके बाद दोनों ने एक साथ उस लड़की को छोड़ दिया और एक अच्छे दोस्त बन गए।