जानिये क्यों बॉलीवुड के ये 6 सितारे नहीं लगाते अपने नाम के पीछे अपना सरनेम !

    जानिये क्यों बॉलीवुड के ये 6 सितारे नहीं लगाते अपने नाम के पीछे अपना सरनेम !

    बॉलीवुड के लगभग हर सितारे के नाम के पीछे उनका सरनेम लगता है। कई एक्टर्स को उनके सरनेम की वजह से ही जाना भी जाता है। बॉलीवुड में कपूर, खान और बच्चन काफी बड़े नाम हैं। लेकिन कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जो अपने नाम के पीछे अपना सरनेम लगाना पसंद नहीं करते हैं। इस बात के कई अलग-अलग कारण है।

    आइये आपको आखिर क्या हैं ये कारण -

    काजोल - काजोल का पूरा नाम काजोल मुख़र्जी है। उनके माता-पिता के अलग होने के बाद उन्होंने अपने सरनेम को लगाना बंद कर दिया। 

    तमन्ना - तमन्ना का पूरा नाम तमन्ना भाटिया है। कुछ नुमेरोलोजिकल कारणों की वजह से उन्होंने अपना स्क्रीन नाम तमन्ना रख लिया। 

    रेखा - रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है। समय के साथ उन्होंने इसे बदल कर रेखा रख लिया। 

    तब्बू - तब्बू का पूरा नाम तब्बस्सुम हाश्मी है। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने अपने नाम को छोटा कर लिया था। 

    गोविंदा - गोविंदा का पूरा नाम गोविन्द अर्जुन आहूजा है। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने इसे छोटा और सरल बनाने के लिए गोविंदा नाम रख लिया।

    असिन - इनका असली नाम असिन थोट्टुमकल है. असिन ने अपना सरनेम इसलिए हटा दिया ताकि लोगों को उसका नाम बोलने और याद रखने में परेशानी न हो।