बॉलीवुड के 'किंग ऑफ़ रोमांस' यश चोपड़ा की ये फ़िल्में आपके मन में भर देंगी प्यार का एहसास !

    बॉलीवुड के 'किंग ऑफ़ रोमांस' यश चोपड़ा की ये फ़िल्में आपके मन में भर देंगी प्यार का एहसास !

    आज रोमांस के बादशाह यश चोपड़ा की डेथ एनिवर्सरी है। साल 2012 में डेंगू के बुखार के कारण उनका निधन हो गया था। उन्होंने 'चांदनी', 'दिल तो पागल है', 'वीरा-जारा', 'सिलसिला' और 'जब तक है जान' जैसी बेहतरीन रोमांटिक फिल्में बनाकर सिनेमाँ जगत को एक अलग मुकाम पर पहुँचाया।  यश चोपड़ा शराब और सिगरेट से दूर थे, लेकिन खाने के बड़े शौकीन थे। यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को लाहौर में हुआ था। उनकी पढ़ाई लाहौर में हुई। 1945 में उनका परिवार पंजाब के लुधियाना में बस गया था। यश चोपड़ा कभी इंजीनियर बनना चाहते थे। वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लंदन भी जाने वाले थे, लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और लिखा था।

    यश चोपड़ा ने अपनी फिल्मों से कई सितारों को स्टारडम का दर्जा दिलाया। 1975 में फिल्म 'दीवार' से उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन की 'एंग्री यंग मैन' की छवि बनाई। वहीं, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ बतौर निर्देशक यश चोपड़ा ने 'डर', 'दिल तो पागल है' और 'वीर जारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं।

    यश चोपड़ा को रोमांटिक फिल्मों का जादूगर कहा जाता था। उनकी अंतिम फिल्म ‘जब तक है जान’ भी रोमांटिक फिल्म थी। 2012 में अपने 80वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने कहा था कि ये उनकी अंतिम फिल्म है और अब वो रिटायर होकर परिवार को वक्त देना चाहते हैं। यश चोपड़ा रिटायर तो हो गए लेकिन परिवार को वक्त नहीं दे पाए। 2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च सिनेमा सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था। वहीं 2005 में उन्हें पद्मभूषण सम्मान मिला। फिल्मों की शूटिंग के लिए यश चोपड़ा को स्विट्‍जरलैंड सबसे ज्यादा पसंद था। अक्टूबर 2010 में स्विट्‍जरलैंड में उन्हें एक अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया था। स्विट्‍जरलैंड में उनके नाम पर एक सड़क भी है और एक ट्रेन भी चलाई गई है।

    जानिए उनकी सबसे बेहतरीन फ़िल्में कौन-सी थीं -


    चाँदनी - 1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'चाँदनी' बॉलीवुड की अब तक की सबसे सफल फिल्म है। अपनी लव स्टोरी और बेहतरीन गानों की वजह से इस  फिल्म को मोस्ट पॉपुलर फिल्म का नेशनल अवार्ड भी मिला था। 

    सिलसिला - ये यश चोपड़ा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। जावेद अख्तर ने इस फिल्म के लिए गाने लिखे थे। इससे पहले उन्होंने कभी किसी फिल्म के लिए गाने नहीं लिखे थे।  

    कभी कभी - अपने सुन्दर गानों और सिनेमेटोग्राफी के लिए जानी जाने वाली ये फिल्म, एक बेहद खूबसूरत प्रेम कहानी है। अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, राखी और वहीदा रहमान स्टारर ये फिल्म आज भी बॉलीवुड की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में से एक मानी जाती है।

    दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे - बॉलीवुड की ऑल टाइम फेवरेट फिल्म यश चोपड़ा ने ही बनायी थी। 

    डर - इस रोमांटिक सायको थ्रिलर मूवी ने शाहरुख़ खान को बतौर एक्टर बॉलीवुड में जगह दिलायी थी। ये फिल्म यश चोपड़ा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। 

    मोहब्बतें - इस फिल्म के द्वारा यश चोपड़ा ने एक-दो नहीं बल्कि चार प्रेम कहानियों को एक-साथ दिखाया था। इस फिल्म के गाने और शाहरुख़ का वो दीवानों वाला अंदाज़ आज भी हम सभी को याद है। 

    चक दे ! इंडिया - इस फिल्म ने लड़कियों को कुछ कर दिखने की हिम्मत दी है और सभी को सिखाया कि लड़कियाँ भी कुछ करके दिखा सकती हैं।

    दीवार - बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्म जिसका डायलॉग आज भी लोगों की ज़ुबान पर है। शशि कपूर का 'मेरे पास माँ है' वाला डायलॉग इसी फिल्म की देन है।

    वीर ज़ारा - 21वीं शताब्दी में आने वाली यश चोपड़ा की पहली फिल्म 'वीर ज़ारा' थी। ये एक हिंदुस्तानी एयर फाॅर्स ऑफिसर और पाकिस्तानी लड़की की कहानी है। इस फिल्म ने काफी तारीफें बटोरी थीं।

    जब तक है जान - यश चोपड़ा ने इस फिल्म को बनाते समय एलान किया था कि ये फिल्म उनकी आखरी फिल्म होगी और इसके बाद वे रिटायर हो जायेंगे। ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर ज़्यादा धमाल नहीं दिखा पायी।