IIFA 2018: इरफ़ान खान बने 'बेस्ट एक्टर' और श्रीदेवी 'बेस्ट एक्ट्रेस', देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट !
बॉलीवुड के बड़े अवार्ड्स में से एक IIFA अवार्ड्स बीती रात बैंकाक, थाईलैंड में हुए और 2017 में बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन परफॉरमेंस को सम्मानित किया गया। IIFA 2018 के लिए बॉलीवुड के ढेर सारे बड़े सितारे जैसे रेखा, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर और वरुण धवन वगैरह, बैंकाक पहुंचे। इन सितारों ने IIFA अवार्ड्स के स्टेज को अपनी शनदार परफॉरमेंस से बेहद रंगीन बना दिया। IIFA अवार्ड्स का आयोजन हर साल विदेशों में किया जाता है, जिससे भारत का सिनेमा विदेशों में भी पॉपुलर हो सके।
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को दुनियाभर में बहुत सारे लोग फॉलो करते हैं और विदेशों में बहुत सारे भारतीय मूल के लोग रहते हैं, इसलिए जहां भी IIFA का आयोजन होता है बहुत सारे लोग वहां पहुंचते हैं। इस बार IIFA को करण जौहर, कार्तिक आर्यन और आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया। आइए आपको बताते हैं इस बार IIFA अवार्ड जीतने वाले बॉलीवुड कलाकारों की पूरी लिस्ट-
बेस्ट डायरेक्टर: साकेत चौधरी- हिंदी मीडियम
बेस्ट एक्टर (मेल): इरफ़ान खान- हिंदी मीडियम
बेस्ट एक्टर (फीमेल): श्रीदेवी- मॉम
बेस्ट फिल्म: तुम्हारी सुलू
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल): नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी- मॉम
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल): मेहर विज- सीक्रेट सुपरस्टार
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: प्रीतम- जग्गा जासूस
बेस्ट स्क्रीनप्ले: नितेश तिवारी और श्रेयस जैन- बरेली की बर्फ़ी
बेस्ट स्टोरी: अमित वी मासुरकर- न्यूटन
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: अमाल मलिक, तनिष्क बागची और अखिल सचदेवा- बद्रीनाथ की दुल्हनिया
बेस्ट डायलॉग्स: हितेश केवल्या- शुभ मंगल सावधान
बेस्ट कोरियोग्राफी: विजय गांगुली और रुएल दौसान वरिन्दानी- गलती से मिस्टेक (जग्गा जासूस)
बेस्ट एडिटिंग: श्वेता वेंकट मैथ्यू- न्यूटन
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: मार्सिन लास्काविएक- टाइगर जिंदा है
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) अरिजीत सिंह- हवाएं (जब हैरी मेट सेजल)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): मेघना मिश्रा- मैं कौन हूं (सीक्रेट सुपरस्टार)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स: प्रसाद वसंत सुतार- जग्गा जासूस
बेस्ट साउंड डिजाईन: दिलीप सुब्रमण्यम और गणेश गंगाधरन (YRF स्टूडियोज)- टाइगर ज़िंदा है
बेस्ट डेब्यूटेंट डायरेक्टर: कोंकणा सेन शर्मा- अ डेथ इन द गंज
बेस्ट स्टाइल आइकॉन ऑफ़ द ईयर: कृति सेनन
आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट बाय एन एक्टर इन इंडियन सिनेमा: अनुपम खेर