ज़ी सिने अवार्ड्स 2020: ऋतिक रोशन के स्टेज तोड़ू परफॉर्मेंस से, कार्तिक के प्रेगनेंट डांस तक देखिए मज़ेदार वीडियो!

    ज़ी सिने अवार्ड्स 2020: ऋतिक रोशन के स्टेज तोड़ू परफॉर्मेंस (वीडियो)

    ज़ी सिने अवार्ड्स 2020: ऋतिक रोशन के स्टेज तोड़ू परफॉर्मेंस से, कार्तिक के प्रेगनेंट डांस तक देखिए मज़ेदार वीडियो!

    ज़ी सिने अवार्ड्स 2020 का इवेंट शुक्रवार रात को मुंबई में हुआ। कोरोनावायरस के खतरे के बाद से इस अवार्ड शो को बिना दर्शकों के शूट करने का फैसला किया गया और इसे एक टीवी इवैंट की तरह शूट किया गया। ज़ी सिने अवार्ड्स 2020 पर ऋतिक रोशन, गोविंदा, सारा आली खान, कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह और राजकुमार राव जैसे बड़े बॉलीवुड स्टार्स नज़र आए। इस अवार्ड शो में काफी वक़्त बाद ऋतिक रोशन ने स्टेज पर परफॉर्म किया और एक बार फिर अपने डांस से लोगों के होश उड़ा दिए। आपको दिखाते हैं ज़ी सिने अवार्ड्स 2020 से कुछ मज़ेदार वीडियोज़:

    ऋतिक का डांस

    ऋतिक जब डांस करने लगते हैं तो स्टेज धुआँ-धुआँ हो जाते हैं और ये उन्होने एक बार फिर से साबित किया:

    सारा और गोविंदा

    एक दूसरे वीडियो में सारा अली खान, बॉलीवुड मे डांस का लीजेंड कहे जाने वाले गोविंदा के साथ ‘कुली नं 1’ के गाने ‘मिर्ची लगी’ पर डांस करती नज़र आईं। आपको बता दें की गोविंदा और करिश्मा कपूर की ‘कुली नं 1’ का रीमेक बन रहा है जिसमें वरुण धवन और सारा अली खान काम कर रहे हैं। देखिए वीडियो:

    रणवीर सिंह 

    रणवीर सिंह ने एक बार फिर इलैक्ट्रिक वाली परफॉर्मेंस दी और उन्होने अपनी परफॉर्मेंस गोविंदा को डेडिकेट की:

    कार्तिक आर्यन, राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना

    इस सब के बीच कार्तिक आर्यन, राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना का एक वीडियो भी हमारे हाथ लगा जिसमें ये तीनों एक ‘प्रेग्नेंट’ डांस कर रहे हैं। ये डांस किस बारे में है हम इसका पता लगाते हैं तब तक आप देखिए ये वीडियो:

    नोरा फतेही 

    और सबके बीच हमेशा की तरह आग लगाने के लिए नोरा फतेही तो थी हीं! उन्होने एक बार फिर ऐसी परफॉर्मेंस दी की माहौल में गर्मी बढ़ गई: