सुरों की क्वीन कही जाने वाली आशा भोसले के ये गाने नहीं सुने तो आपने कुछ नहीं सुना !

    सुरों की क्वीन कही जाने वाली आशा भोसले के ये गाने नहीं सुने तो आपने कुछ नहीं सुना !

    इंडियन सिनेमा में अपनी बेहतरीन गायिकी से एक अलग पहचान बना चुकी आशा भोसले जिन्हें हम आशा ताई के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने संगीत के स्तर को एक अलग ही मुकाम पर ला पहुंचाया है। 8 सितम्बर 1933 को दीनानाथ मंगेशकर के घर जन्मी आशा बचपन से ही संगीतमय माहौल में पली-बढ़ी थीं। बड़ी बहन लता मंगेशकर की छाया इन पर ऐसी पड़ी कि दोनों में से किसी एक की गायिकी को बेहतर बता पाना किसी के लिए भी मुश्किल था। दोनों ने कई सुपरहिट गाने साथ में गाये हैं। एक ही परिवार में जन्मी इन दोनों बहनों ने ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में संगीत के स्तर को ऊपर उठा दिया।

    आशा ताई ने अपने करियर में लगभग हर बड़ी हीरोइन के लिए गाने गाये। एक साधारण से गाने को अपनी आवाज़ देकर इन्होने अमर कर दिया। ये उन सिंगर्स में शामिल हैं जिनके गाये गानों ने हर उम्र के लोगों पर अपना असर छोड़ा।

    इनके सबसे बेहतरीन गाने -

    1. चुरा लिया है तुमने जो दिल को 

    2. ज़रा सा झूम लूं मैं 

    3. कजरा मोहब्बत वाला 

    4. इन आँखों की मस्ती 

    5. दिल चीज़ क्या आप मेरी जान 

    6. हंगामा हो गया 

    7. अभी ना जाओ छोड़ कर 

    8. मन क्यों बहका 

    9.जब चली ठंडी हवा 

    10.ये रेशमी जुल्फे