धोनी ने 2010 में आई इस फिल्म में किया था काम, क्या आपने देखी है ये फिल्म ?

    धोनी ने 2010 में आई इस फिल्म में किया था काम, क्या आपने देखी है ये फिल्म ?

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें भारत में शायद ही कोई प्यार न करता हो। पहला क्रिकेट वर्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट में वर्ल्ड कप ट्रॉफी का जो सूखा पड़ा था उसे धोनी की कप्तानी में खेल रही टीमों ने ही पूरा किया। देश के करोड़ों लोगों का एक ऐसा सपना जो सालों से अधूरा था, उसे धोनी ने ही पूरा किया। पूरे इंडिया के हीरो, धोनी की जिंदगी पर जब फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ बनी तो सिनेमा हॉल्स में अपने हीरो की जिंदगी पर बनी फिल्म देखने के लिए भी लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। धोनी का किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत ने भी पर्दे पर उनकी जिंदगी दिखाने में पूरी मेहनत की। 

    सुशांत ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि धोनी खुद भी बहुत अच्छे एक्टर हैं। सुशांत ने कहा था, ‘धोनी बहुत अच्छे एक्टर हैं। हमने फिल्म के लिए जो विडियो किए थे, उसमें एक जगह धोनी मुझसे पुच रहे हैं कि फिल्म में क्या है ? इस विडियो में स्क्रिप्ट की हुई लाइनें केवल 5-6 थीं। मैंने खुद से कुछ लाइनें बोल दीं और धोनी ने उस पर भी रियेक्ट किया। फिर मैंने भी उनका जवाब दिया और फिर ये इसी तरह चलता रहा। इससे पता लगता है कि वो बहुत अच्छे एक्टर हैं।’

    वैसे आपको बता दें कि सिर्फ धोनी की जिंदगी पर ही फिल्म नहीं बनी बल्कि कैप्टेन कूल खुद भी एक बॉलीवुड फिल्म में काम कर चुके हैं। जी हां, और ये फिल्म किसी ने नहीं देखी, ये भी एक सच है। दरअसल, धोनी को एक फिल्म में काम करने के लिए अप्रोच किया गया था और वो काम करने को राज़ी हो गए थे। 2010 में आई फिल्म ‘हुक या क्रूक’ में धोनी ने काम किया था, इस फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन थे। बॉलीवुड के हॉट एक्टर और धोनी के अच्छे दोस्त, जॉन अब्राहम इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे और ये फिल्म एक क्रिकेटर की जिंदगी पर आधारित थी। 

    लेकिन ये फिल्म कभी रिलीज़ नहीं हो सकी। इस फिल्म में के के मेनन और जेनेलिया डिसूज़ा ने भी काम किया था और फिल्म की कास्ट में भी धोनी का नाम है। अगर आपको हमारी बात पर यकीन न हो तो इस विडियो में ये बात आप खुद धोनी से सुन सकते हैं-