अजय देवगन ने रिजेक्ट की थीं बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर ये 4 फ़िल्में !
अपने 27 साल के करियर में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने कई अलग-अलग फ्लेवर की फिल्मों में काम कर अपने अप को एक सफल एक्टर साबित किया है। गंभीर रोल से लेकर, कॉमेडी और एक्शन तक अजय ने सबकुछ किया है। उनके कई पॉपुलर रोल जैसे 'रेड' का अमे पटनायक, 'दृश्यम' का विजय सलगांवकर, 'गोलमाल' का गोपाल और 'सिंघम' का बाजीराव सिंघम दर्शकों के दिल और दिमाग में बसे हुए हैं। हालांकि हर एनी सितारे की तरह अजय के लिए भी सफलता पाने का ये सफ़र काफी मुश्किलों से भरा हुआ था। सुपरस्टार बनने के सफ़र में जहां अजय को खूब कई बड़े ऑफर मिले, वहीं बहुत सी बार उन्होंने कुछ बड़े ऑफर्स ठुकराए भी। आइये आपको बताते हैं कि अजय ने किन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को किया था रिजेक्ट -
कुछ कुछ होता है
अजय देवगन और काजोल ने 'प्यार तो होना ही था', 'राजू चाचा', 'इश्क' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। हालांकि 1998 में जब अजय को काजोल के साथ फिल्म में काम करने का मौका दिया गया तो उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया था। खबर है कि बॉलीवुड की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को रिजेक्ट कर दिया था। ये फिल्म आगे चलकर बड़ी हिट हुई और दर्शकों को आज भी पसंद है।
करण अर्जुन
शाहरुख़ का करियर बॉलीवुड की बहुत सी रिजेक्ट हुई फिल्मों की वजह से बना है और उसमें थोड़ा हाथ अजय का भी है। फिल्म 'करण अर्जुन' शाहरुख़ और सलमान खान के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। ये वो फिल्म थी, जिसमें लगभग सबकुछ था - अच्छा म्यूजिक, ड्रामा और एक्शन। हालांकि इस फिल्म में शाहरुख़ काम ना कर पाते अगर अजय देवगन ने इस फिल्म को रिजेक्ट ना किया होता। माना जाता है कि डायरेक्टर राकेश रोशन चाहते थे कि इस फिल्म में सनी देओल अर्जुन और अजय देवगन करण का रोल करें। लेकिन क्रिएटिव मतभेद के चलते अजय ने इस फिल्म को छोड़ दिया था।
डर
ये बात सभी को पता है कि अजय का यश राज फ़िल्म्स के साथ अच्छा रिश्ता नहीं रहा है। कुछ ही साल पहले अजय की फिल्म 'सन ऑफ़ सरदार' यश राज की फिल्म 'जब तक है जान' से बॉक्स-ऑफिस पर टकराई थी। इनके बीच कानूनी उलझन भी हुई थी। हालांकि 90 के दशक में यश चोपड़ा ने फिल्म 'डर' में राहुल का रोल अजय को ऑफर किया था। अजय उस समय ऊटी में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यश चोपड़ा को कभी कोई जवाब नहीं दिया। बाद में ये फिल्म शाहरुख़ खान को मिल गयी।
बाजीराव मस्तानी
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणवीर सिंह ने काफी मेहनत की थी। ख़बरों की माने तो रणवीर से पहले बाजीराव का रोल अजय देवगन को ऑफर किया गया था, लेकिन ये डील चल नहीं पायी। इसकी वजह थी डेट्स और पैसों के बारे में सहमती का ना होना। वहीं दूसरी तरफ रणवीर और दीपिका ने प्रियंका चोपड़ा संग मिलकर इस फिल्म में काम किया।