देखिए न देखिए, मगर 'बाज़ार' के अलावा आज ये 6 फ़िल्में भी रिलीज़ हुई हैं !
हर शुक्रवार सिनेमा हॉल्स में फिल्म रिलीज़ होती हैं। कभी-कभी ‘फ़िल्में’ रिलीज़ होती हैं। लेकिन ऐसा बहुत ही कम होता है कि फिल्मों का ढेर रिलीज़ होता हो ! आज वो शुभ दिन है, जब बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 7 फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं। इनमें से सैफ अली खान की फिल्म ‘बाज़ार’ का नाम लोगों को पता है। लेकिन हम आपको बताते हैं बाकी 6 फिल्मों के नाम, जिनका नाम सुन कर भी आपको हैरानी होगी कि इस नाम की भी फ़िल्में हैं-
1. गांव- द विलेज नो मोर
ये फिल्म एक ऐसे गांव के बारे में है जिसे सदियों से लोगों से छुपाकर रखा गया है। इसलिए कोई हैरानी की बात नहीं है कि इस फिल्म का नाम भी इतना छुपा हुआ है कि गूगल के अलावा किसी को नहीं पता।
2. काशी- इन सर्च ऑफ़ गंगा
इस फिल्म के लीड हीरो, नोट करें ‘लीड हीरो’ शरमन जोशी हैं। जी हां शरमन जोशी। अब और क्या ही कहें, आप खुद ही समझदार हैं।
3. 5 वेडिंग्स
इस लिस्ट में शायद यही एक फिल्म है जिसमें सबसे जाने पहचाने नाम हैं। राजकुमार राव और नरगिस फाखरी की ये फिल्म इंटरनेशनल फिल्म है और इंग्लिश में हैं। शायद यही वजह है कि इसके बारे में कोई शोर नहीं है।
4. दशहरा
अगर आप ढाई घंटे तक स्क्रीन पर नील नितिन मुकेश को झेल सकते हैं, तो जाइए देख आइए। हमें क्या।।।
5. चल जा बापू
इस फिल्म की कहानी 500 के एक नकली नोट पर आधारित है। फिल्म के कलाकारों के नाम हैं ऋषिता भट्ट, आशुतोष कौशिक वगैरह-वगैरह... सोच के देखिए, इस फिल्म के बारे में आपका क्या ख्याल है !
6. द जर्नी ऑफ़ कर्मा
फिल्म के लीड कलाकार हैं शक्ति कपूर और पूनम पांडे। पूनम पांडे के रहते फिल्म में कुछ मसाला होने की उम्मीद तो है, लेकिन क्या आप इसके लिए अपने ढाई-तीन घंटे खराब कर सकते हैं ? सोच लीजिए...