ये हैं सोनाक्षी सिन्हा की इन 5 कमाऊ फिल्में जिन्होंने जीता हमारा दिल !

    ये हैं सोनाक्षी सिन्हा की इन 5 कमाऊ फिल्में जिन्होंने जीता हमारा दिल !

    सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ इस शुक्रवार सिनेमा हॉल्स में रिलीज़ के लिए तैयार है। इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ जीकी शेरगिल, पियूष मिश्रा, डायना पेंटी और अली फज़ल भी हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में भरपूर कॉमेडी देखने को मिल रही है और इसे देखने के लिए लोग बहुत एक्साइटेड हैं। ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ साल 2018 में सोनाक्षी की दूसरी फिल्म है। 

    इससे पहले उन्होंने साल की शुरुआत में ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ में काम किया था। ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। हालांकि ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ से सोनाक्षी और दर्शकों, दोनों को ही बहुत उम्मीदें हैं। ये फिल्म सोनाक्षी के लिए बॉक्स-ऑफिस पार अच्छे आंकड़े जुटा सकती है।

    आइए आपको बताते हैं सोनाक्षी की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में-

    5. सन ऑफ़ सरदार

    इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ बोल्ल्ल्यवूद के दिवाली किंग अजय देवगन थे। इसके आलावा इस फिल्म में संजय दत्त और जूही चावला जैसे एक्टर्स भी थे। भरपूर कॉमेडी से भरी इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था और इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर कुल 88.68 करोड़ की कमाई की थी।

    4. हॉलिडे 

    अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म को बहुत ताबड़तोड़ सफलता मिली थी। इस फिल्म को सैनिकों पर बनी एक बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। ‘हॉलिडे’ ने बॉक्स-ऑफिस पर 112.44 करोड़ की कमाई की थी।

    3. राउडी राठौर

    अक्षय कुमार और सोनाक्षी के जोड़ी दर्शकों को हमेशा पसंद आती है। ‘हॉलिडे’ से पहले इन दोनों ने फिल्म राउडी राठौर’ में साथ  काम किया था। ज़बरदस्त एक्शन और दमदार डायलॉग्स के लिए याद की जाने वाली इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 131.21 करोड़ का बिजनेस किया था।

    2. दबंग 

    सोनाक्षी के करियर की शुरुआत बॉलीवुड के भई कहे जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान के साथ हुई थी। सलमान जैसे बड़े सुपरस्टार के साथ करियर की शुरुआत होना एक बड़ी बात है। सोनाक्षी की इस ब्लॉकबस्टर डेब्यू फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 141.24 करोड़ की कमाई की थी।

    1. दबंग 2

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘दबंग 2’ में सोनाक्षी ने दूसरी बार काम किया। इस फिल्म में सलमान की पत्नी के किरदार में नज़र आईं सोनाक्षी को लोगों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म सलमान भई की थी तो कमाई तो धमाकेदार होनी ही थी। ‘दबंग 2’ ने बॉक्स-ऑफिस पर 149.52 करोड़ की कमाई की थी।