हॉलीवुड की इन फिल्मों को भारत में 100 करोड़ कमाने में लगे केवल इतने दिन !

    हॉलीवुड की इन फिल्मों को भारत में 100 करोड़ कमाने में लगे केवल इतने दिन !

    हॉलीवुड की इन फिल्मों को भारत में 100 करोड़ कमाने में लगे केवल इतने दिन !

    ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने इंडिया में रिलीज़ होते ही बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा डाला है। 3 दिन में 157.20 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म के किसी भी शो में बमुश्किल 10 सीटें खाली रही हों। ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के रात को ढाई बजे वाले शो भी हाउसफुल रहे।

    इसका नतीजा बॉक्स-ऑफिस पर भी साफ़ देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ सालों में, इंडिया के बॉक्स-ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों की कमाई बहुत तेज़ी से बढ़ी है। आइए आपको बताते हैं कि हालिया कुछ सालों में, भारत में रिलीज़ हुई हॉलीवुड फिल्मों को 100 करोड़ कमाने में कितने दिन लगे:

    5. जुरासिक वर्ल्ड 

    डायनासॉर्स पर बनी इस हॉलीवुड फिल्म में भारतीय एक्टर इरफ़ान खान ने भी काम किया था। क्रिस प्रैट के लीड रोल वाली इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 100 करोड़ के करीब था। कई हफ्ते तक चलने के बाद इस फिल्म को 100 करोड़ का आंकड़ा नसीब हुआ था।

    4. जंगल बुक 

    मोगली की कहानी, जिसे हम बचपन में टीवी पर देख चुके थे, पर बबानी इस फिल्म को भारत में लोगों ने खूब देखा। नतीजतन इस फिल्म को 100 करोड़ कमाने में 10 दिन लगे।

    3. फ्यूरियस 7 

    हॉलीवुड की धमाकेदार एक्शन भरी फ्रेंचाईज़ी ‘फ़ास्ट एंड फ्यूरियस’ के 7वें पार्ट को बहुत ज़बरदस्त रिसपॉन्स मिला। इस फिल्म की कास्ट में WWE रेसलर ‘द रॉक’ के होने का असर भी कमाई पर पड़ा, क्योंकि भारत में उनकी बहुर ज़बरदस्त फॉलोइंग है। इस फिल्म ने 8 दिन में 100 करोड़ कमाए थे।

    2. एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर 

    मार्वल के सुपरहीरोज को इंडिया में लोग बहुत प्यार करते हैं। पहली फिल्म, ‘आयरन मैन’ से ही भारटीय ऑडियंस को ये फ़िल्में बहुत पसंद आई। जब ये खबर आई कि उनके फेवरेट सुपरहीरोज की कहानियां अपने अंत की तरफ बढ़ रही हैं और इसे 2 फिल्मों की सीरीज में दिखाया जाएगा, तो पहले पार्ट ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ के टिकटों के लिए लम्बी लाइनें लग गयीं। नतीजा- इस फिल्म ने मात्र 4 दिन में 100 करोड़ कमा डाले।

    1. एवेंजर्स: एंडगेम 

    22 फिल्मों की कहानी को अंत तक पहचाने वाली ये दूसरी फिल्म आखिरी शुक्रवार रिलीज़ हुई और इसने हॉलीवुड फ़िल्में ही नहीं, बॉलीवुड फिल्मों की कमाई के भी रिकॉर्ड तोड़ डाले। टिकट खिड़की पर फैन्स के सैलाब के चलते, इस फिल्म ने मात्र 2 ही दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर डाला। अभी तक मात्र 3 दिन में ये फिल्म 157 करोड़ कमा चुकी है।