मलंग बॉक्स-ऑफिस: आदित्य रॉय कपूर को मिला करियर का सबसे बड़ा फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन, आशिकी 2 से ज्यादा हो सकती है कमाई!

    मलंग बॉक्स-ऑफिस: 'आशिकी 2' से ज्यादा कमा सकती है आदित्य की ये फिल्म

    मलंग बॉक्स-ऑफिस: आदित्य रॉय कपूर को मिला करियर का सबसे बड़ा फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन, आशिकी 2 से ज्यादा हो सकती है कमाई!

    आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फिल्म ‘मलंग’ से किसी को भी इस तरह की कमाई की उम्मीद नहीं थी, जैसा ये फिल्म परफॉर्म कर रही है। पहले दिन 6.71 करोड़ का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने पहले वीकेंड में कुल 25.36 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार के 8.89 करोड़ के मुकाबले, रविवार को ‘मलंग’ ने 9.76 करोड़ का कलेक्शन जुटाया। फिल्म के लीड एक्टर आदित्य रॉय कपूर काफी समय से बॉलीवुड में हैं और उन्हें हमेशा बेहतरीन एक्टर माना जाता रहा है। लेकिन उनके खाते में एक सोलो हीरो के तौर पर एक भी बड़ी फिल्म नहीं थी। 

    जिस हिसाब से ‘मलंग’ की कमाई चल रही है, इस फिल्म में आदित्य के करियर की इस कमी को पूरा करने का पूरा दम है। लेकिन अभी भी ‘मलंग’ के हिट होने की पूरी गारंटी नहीं ली जा सकती, उसका कारण है कामकाजी हफ्ता। रविवार को फिल्म से, शनिवार से काफी ज्यादा कमाई करने की उम्मीद थी। फिल्म की कमाई तो बढ़ी मगर इतनी ज्यादा नहीं। और अब सोमवार आ गया है, हफ्ते के सभी दिन वर्किंग हैं। ऐसे में फिल्म की कमाई गिरेगी।

    ‘मलंग’ अगर इस हफ्ते के बीच में टिक कर कमाई कर पाती है, तो इसके हिट होने का रास्ता साफ़ हो जाएगा। आपको बता दें कि आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के अलावा ‘मलंग’ में अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ‘मलंग’ को कलेक्शन तो अच्छा-खासा मिला ही, साथ ही दर्शकों की तारीफ़ भी मिल रही है।