PM मोदी का किरदार निभाने वाले विवेक ओबेरॉय की ये दमदार परफॉरमेंसेज कभी भूली नहीं जा सकती !

    PM मोदी का किरदार निभाने वाले विवेक ओबेरॉय की ये दमदार परफॉरमेंसेज कभी भूली नहीं जा सकती !

    ऐसा कहा जाता है कि एक बार किसी हीरो के करियर में ढ़लान आ जाये तो वापस उंचाई तक पहुँचने में बहुत वक़्त लगता है। ठीक वैसा ही कुछ विवेक ओबेरॉय के करियर के साथ रहा। साल 2003 में आई फिल्म कंपनी से बॉलीवुड में कदम रखने वाले विवेक की इस पहली फिल्म ने कई फिल्म मेकर्स की नज़रों में उन्हें बैठा दिया। विवेक के लिये फिल्म लिखी, स्पेशल करैक्टर लिखे जाने लगे। लेकिन जिस तेजी से उनकी शुरुआत हुई थी। उतनी ही तेजी से आये नए कलाकारों की बाढ़ में विवेक कही खो से गए। सलमान के साथ विवाद के बाद तो जैसे इंडस्ट्री ने उनसे दूरी बना ली हो, फ़िल्में कम हो गई, दोस्त बदल गए। लेकिन जिसे हमेशा पंसद किया जाता रहा वो उनकी परफॉरमेंसेज को।

    विवेक ने अभी तक के अपने करियर में कई हिट और फ्लॉप फ़िल्में दी लेकिन हर फिल्म में उनकी परफॉरमेंस की खूब तारीफ हुई। इसी के साथ विवेक के करियर ने एक बार फिर मोड़ लिया है और इस बार वो देश की सबसे बड़ी बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी में देश के मौजूदा प्रधानमंत्री पीएम मोदी बने नज़र आयेंगे। विवेक की पुरानी फिल्मों की परफॉरमेंस से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि वो फिल्म के किरदार को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे-

    ये हैं विवेक ओबेरॉय के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉरमेंस –

    1. शूटआउट एट लोखंडवाला

    PM मोदी का किरदार निभाने वाले विवेक ओबेरॉय की ये दमदार परफॉरमेंसेज कभी भूली नहीं जा सकती !

    साल 2007 में आई फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला विवेक ओबेरॉय के परफॉरमेंस के हिसाब से उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जा सकती है। ये एक एक्शन क्राइम फिल्म थी। जहाँ मुंबई पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुए हुई लड़ाई को दिखाया गया था। वैसे तो फिल्म में और भी सितारे थे लेकिन विवेक ओबेरॉय के किरदार माया और उनकी परफॉरमेंस ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

    2.साथिया

    PM मोदी का किरदार निभाने वाले विवेक ओबेरॉय की ये दमदार परफॉरमेंसेज कभी भूली नहीं जा सकती !

    विवेक ओबेरॉय के करियर की शुरुआत तो डॉन, माफिया टाइप फिल्मों से हुई थी। लेकिन फिल्म साथिया में उनके रोमांटिक किरदार आदित्य ने जैसे उनकी इमेज ही बदल दी हो। उस वक़्त लग रहा था कि शाहरुख़ के बाद विवेक ओबेरॉय भी रोमांस के राजा बन सकते हैं। रानी मुखर्जी के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में विवेक की रोमांटिक छवि उभर कर सामने आई।

    3. कंपनी

    PM मोदी का किरदार निभाने वाले विवेक ओबेरॉय की ये दमदार परफॉरमेंसेज कभी भूली नहीं जा सकती !

    ये वैसे तो विवेक के करियर की पहली फिल्म थी। अजय देवगन के साथ इस फिल्म में नजर आये विवेक ने अपनी पहली ही फिल्म से ऐसा कमाल कर दिया कि लोगों ने अजय और विवेक की तुलना करनी शुरू कर दी। ये जादू था इनकी पहली फिल्म का। इस फिल्म के लिए विवेक को बेस्ट डेब्यू और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्म फेयर अवार्ड मिला।

    4. युवा

    PM मोदी का किरदार निभाने वाले विवेक ओबेरॉय की ये दमदार परफॉरमेंसेज कभी भूली नहीं जा सकती !

    अर्जुन बालाचंद्रन ये इस फिल्म का सबसे अहम् किरदार था, जिसे निभाया था विवेक ओबेरॉय ने। फिल्म में विवेक विदेश में सेटल होना चाहते हैं। लेकिन एक घटना से पूरी कहानी बदल जाती है। एक कॉलेज स्टूडेंट के बाद कैसे राजनीति में आना है ये विवेक के किरदार ने बखूबी निभाया।

    5. रक्त चरित्र

    PM मोदी का किरदार निभाने वाले विवेक ओबेरॉय की ये दमदार परफॉरमेंसेज कभी भूली नहीं जा सकती !

    रक्त चरित्र कहानी एक ऐसे बेटे की है जो बाप-भाई की मौत का बदला लेते लेते खुद विलेन बन जाता है। यहाँ भी विवेक को उनके उसी क्रिमिनल वाले अवतार में देखा गया। जहाँ एक बार फिर उन्होंने अपनी परफॉरमेंस से सभी को खुश कर दिया। इस फिल्म के लिए विवेक को विलेन की केटेगरी ने फिल्मफेयर नॉमिमिनेशन मिला था।