जानिए कैसा रहा बॉलीवुड में रणबीर, दीपिका और सोनम के 11 सालों का सफर !

    जानिए कैसा रहा बॉलीवुड में रणबीर, दीपिका और सोनम के 11 सालों का सफर !

    वो 2007 का साल था और 9 नवंबर की दिवाली थी। हर बार की तरह इस बार भी त्योहार और लम्बे वीकेंड पर बॉलीवुड के प्रोड्यूसर और फिल्मकार अपनी फिल्मों के लिए बड़े सितारों के साथ छुट्टियों की डेट को फिक्स करने में लगे थे। साल 2007 में दिवाली पर 2 फिल्मों का बॉक्स-ऑफिस पर क्लैश हुआ। इन फिल्मों के ज़रिये 3 नए एक्टर्स ने डेब्यू किया, जो आज बहुत बड़े स्टार्स हैं। ये स्टार्स थे - दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और सोनम कपूर।

    दीपिका ने शाहरुख़ खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से डेब्यू किया था, जिसने भारत में 80 करोड़ रुपये कमाए और ब्लॉकबस्टर हिट हुई। वहीं रणबीर और सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावरिया' से अपना डेब्यू किया था, जो बॉक्स-ऑफिस पर फेल हो गयी थी। हालांकि सभी ने इस फिल्म में दोनों सितारों की काबिलियत को देखा था।

    अब साल 2017 में इन तीनों सितारों ने बड़ा नाम कमा लिया है और इनकी फैन फॉलोविंग बहुत बढ़ गयी है। जहां रणबीर आज के समय के सबसे बेहतरीन एक्टर हैं वहीं दीपिका और सोनम इंडस्ट्री की टॉप लीडिंग लेडीज हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और नए प्रोजेक्ट्स के साथ हिट फ़िल्में दे रही हैं। आइये देखते हैं इन सभी का अभी तक का बॉलीवुड सफर कैसा रहा।

    रणबीर कपूर

    फ़िल्में और बॉक्स-ऑफिस - रणबीर ने 'बर्फी' और 'रॉकस्टार' जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम करके बॉलीवुड में अपना नाम बनाया। इन दोनों फिल्मों ने रणबीर को बेस्ट एक्टर केटेगरी के 2 फिल्मफेयर अवार्ड्स भी दिलवाये। इसके साथ ही रणबीर का नाम बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गया। इसके बाद फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' रणबीर की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। साल 2018 में आई संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' ने उन्हें बॉलीवुड का सबसे टेलेंटेड एक्टर स्थापित किया। रणबीर की परफॉरमेंस इस फिल्म में ज़बरदस्त थी। इस फिल्म ने भारत में 337.28 करोड़ की कमाई की और विदेश में 500 करोड़ से ज्यादा कमाए।

    जानिए कैसा रहा बॉलीवुड में रणबीर, दीपिका और सोनम के 11 सालों का सफर !

    विवाद - इन 10 सालों में रणबीर कई विवादों में पड़े हैं। रणबीर को ज़्यादातर उनके प्लेबॉय होने और बिना गंभीरता के रहने की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। उनका नाम उनकी सभी हीरोइनों के साथ जोड़ा गया है और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट के साथ-साथ दोनों स्टार्स की ज़िन्दगी में भी तहलका मचा दिया है।

    जानिए कैसा रहा बॉलीवुड में रणबीर, दीपिका और सोनम के 10 सालों का सफर !

    सबसे बड़ी सफलता और असफलता - फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के समय माना जा रहा था कि ये एक बड़ी फिल्म है जो रणबीर को बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स में से एक बनाएगी। लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गयी। इस फिल्म का बजट 120 करोड़ था जबकि इसने सिर्फ 30 करोड़ की कमाई की थी। ये फिल्म रणबीर के करियर की सबसे बुरी फिल्म थी। इसके अलावा उनकी में आयी फिल्म 'जग्गा जासूस' भी कुछ ख़ास कमाई नहीं कर पायी। इस फिल्म ने 120 करोड़ के बजट में से सिर्फ 70 करोड़ की कमाई की। तो अभी तक रणबीर ने 3 सबसे बड़ी हिट फ़िल्में (ये जवानी है दीवानी और ऐ दिल है मुश्किल और संजू) दी हैं और 2 बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर अवार्ड्स जीते हैं।

    जानिए कैसा रहा बॉलीवुड में रणबीर, दीपिका और सोनम के 10 सालों का सफर !

    दीपिका पादुकोण

    फ़िल्में और बॉक्स-ऑफिस - दीपिका ने बॉलीवुड में अपने टैलेंट का प्रदर्शन फिल्म 'बाजीराव मस्तानी', 'पीकू', 'लव आजकल' और 'राम लीला' जैसी फिल्मों से किया है। इस समय दीपिका बॉलीवुड में काम करने वाली सबसे बड़ी एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। उन्होंने अपने रोल्स को हर फिल्म में बेहतरीन तरीके से निभाया है, अब चाहे वो मसाला फिल्म हो या फिर अच्छे कंटेंट वाली फिल्म। उनकी किसी भी चीज़ को धारण करने की क्षमता उन्हें एक अच्छा एक्टर बनती हैं। फिल्म 'पद्मावत' उनकी अभी तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने 302.15 करोड़ की कमाई की थी। उनकी 1 फिल्म पद्मावत ने 300 करोड़ क्लब में जगह बनाई तो वहीं तीन फिल्मों ने 200 करोड़ क्लब में और 4 फिल्मों ने 100 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही उन्हें अभी तक बेस्ट एक्ट्रेस केटेगरी में 2 फिल्मफेयर अवार्ड्स मिले हैं।

    जानिए कैसा रहा बॉलीवुड में रणबीर, दीपिका और सोनम के 11 सालों का सफर !

    विवाद - दीपिका की करियर में भी कई विवाद खड़े हुए हैं, जिसमें से सबसे बड़ा था उनका और रणबीर कपूर का अफेयर और ब्रेकअप। उन्होंने सोनम कपूर के साथ मिलकर चैट शो 'कॉफी विद करण' पर रणबीर के लिए काफी कुछ कहा और उनका मज़ाक उड़ाया था। इसके अलावा फिल्म 'राम लीला' में उनके रोल को लेकर जालंधर में उनके नाम का एक अरेस्ट वारंट जारी हुआ था, जिसमें लोगों के धार्मिक भावों को आहत करने का इल्ज़ाम लगाया गया था। दीपिका के सिद्धार्थ माल्या और भारतीय क्रिकेटरों के साथ लिंकअप की बात ख़बरें भी काफी उड़ी थीं।

    लेकिन दीपिका के करियर का सबसे बड़ा विवाद फिल्म 'पद्मावत' को लेकर था। फिल्म पद्मावत में उनका किरदार रानी पद्मावती का था, जिसे लेकर राजस्थान की करणी सेना को दिक्कत थी। फिल्म में दीपिका और रणवीर के किरदारों के बीच सम्बन्धों की उड़ी अफवाह के चलते इस फिल्म पर खूब विवाद हुआ, जिसमें दीपिका की नाक और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की गर्दन काटने की धमकी भी शामिल थी। इसके बाद से दीपिका ने फैसला किया कि वे आगे से ऐतिहासिक फ़िल्में नहीं करेंगी।

    जानिए कैसा रहा बॉलीवुड में रणबीर, दीपिका और सोनम के 10 सालों का सफर !



    सबसे बड़ी सफलता और असफलता - फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' और 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' उनकी अभी तक की सबसे बड़ी असफल फ़िल्में रही हैं। हालांकि हर बार सफल होने के बाद दीपिका और मज़बूती से वापस आयी हैं। उन्होंने 2 बेस्ट एक्ट्रेस और 1 बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड जीता है। इसके साथ ही उन्हें कई बार फिल्मफेयर अवार्ड्स में नॉमिनेशन भी मिला। दीपिका ने सबसे सेक्सी और हॉट महिला के रूप में भी भारत और दुनिया की अलग-अलग लिस्ट में भी जगह बनाई है। उन्होंने साल 2017 में अपनी फिल्म 'XXX: रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' से हॉलीवुड में एंट्री की।

    जानिए कैसा रहा बॉलीवुड में रणबीर, दीपिका और सोनम के 10 सालों का सफर !

    सोनम कपूर

    फ़िल्में और बॉक्स-ऑफिस - फिल्म 'संजू' सोनम की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म में सोनम ने रणबीर कपूर के साथ काम किया था और फिल्म ने भारत में 337.28 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म 'नीरजा', 'रांझाना', 'खूबसूरत' में अपनी परफॉरमेंस के लिए सोनम को खूब सराहना मिली। सोनम ने 'नीरजा' के लिए एक नेशनल अवार्ड और एक क्रिटिक फिल्मफेयर अवार्ड जीता है।

    जानिए कैसा रहा बॉलीवुड में रणबीर, दीपिका और सोनम के 10 सालों का सफर !

    विवाद - सोनम कई विवादों में आई हैं, जिसमें से सबसे बड़ा था दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर चैट शो में रणबीर कपूर के लिए बातें बोलना। सोनम पर ऐश्वर्या राय को आंटी बोलने का इल्ज़ाम लगा था और उनकी सोशल मीडिया पर एक्टर अभय देओल के साथ फेयरनेस क्रीम्स को लेकर लड़ाई हुई थी। सोनम ने एक प्रेस शो में मीडिया को मिडिल फिंगर दिखाई थी और शोभा डे के साथ उनकी काफी बहस हुई थी।

    जानिए कैसा रहा बॉलीवुड में रणबीर, दीपिका और सोनम के 10 सालों का सफर !

    सबसे बड़ी सफलता और असफलता - सोनम ने अपने करियर में बहतु बड़ी फ्लॉप फ़िल्में जैसे 'बेवकूफियां', 'डॉली की डोली' और 'प्लेयर्स' की है। सोनम कई मैगज़ीन के कवर्स पर नज़र आई हैं और वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटी में से एक हैं। सोनम एक पक्की फैशनिस्टा हैं और उनकी फैन फॉलोविंग कमाल है। सोनम ने अपने फैशन सेंस से हमेशा लोगों को प्रेरणा दी है।

    पिछले 11 सालों में इन सभी ने बॉलीवुड में अपनी एहमियत को साबित कर बड़ा नाम कमाया और इनकी ये मेहनत काबिल-ए-तारीफ है! हम चाहेंगे कि ये सभी आगे भी हमें ऐसे ही एंटरटेन करते रहें !