सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली ये 5 फ़िल्में बना सकती हैं उन्हें बॉलीवुड के सुपरस्टार !

    सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली ये 5 फ़िल्में बना सकती हैं उन्हें बॉलीवुड के सुपरस्टार !

    टीवी के बेस्ट एक्टर से लेकर बॉलीवुड के एम्एस धोनी बनने तक एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का सफ़र काफी लम्बा रहा है। सुशांत ने बॉलीवुड एम् अपनी ख़ास जगह बना ली और अब वे भी बॉलीवुड के नामी एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो रहे हैं। इसका श्रेय उनके सही फैसला करने की कश्मता को जाता है। अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत में सुशांत ने काफी सही निर्णय लिए। उन्होंने फ़िल्में जैसे काय पो छे, पीके, शुद्ध देसी रोमांस आदि की हैं, जो अलग-अलग जॉनर की थी। और इसके बाद उन्होंने की फिल्म एम् एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई।

    लेकिन अब समय है जब सुशांत को अपने कदम और आगे बढ़ाते हुए लीडिंग एक्टर बनना होगा। एक ऐसा एक्टर जो ना केवल अपने दम पर फिल्म को चला सकता है बल्कि उनके नाम पर टिकट भी बिकने शुरू हो जाएं। ये वो समय है जब सुशांत इन सब बातों के लिए तैयारी में लगे हुए हैं और अपनी आने वाली फिल्मों के साथ वे बॉलीवुड के सुपरस्टार बन सकते हैं। आइये आपको बताएं सुशांत की आने वाली फिल्मों के बारे में -

    ड्राइव

    सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली ये 5 फ़िल्में बना सकती हैं उन्हें बॉलीवुड के सुपरस्टार !

    सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फ़र्नांडिज़ की फिल्म ड्राइव का ऐलान काफी समय पहले हुआ था और इस फिल्म की शूटिंग भी काफी समय पहले हो गयी है। लेकिन लम्बे समय से इस फिल्म का किसी को कोई अता-पता नहीं था। अब करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की रिलीज़ डेट सामने आ गयी है।  इस फिल्म को डायरेक्टर तरुण मनसुखानी बनायेंगे और ये 28 जन 2019 को रिलीज़ होगी। इसे करण जौहर और फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

    द फॉल्ट इन आर स्टार्स हिंदी रीमेक

    सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली ये 5 फ़िल्में बना सकती हैं उन्हें बॉलीवुड के सुपरस्टार !

    अंग्रेजी लेखक जॉन ग्रीन की बेस्ट सेलिंग नॉवेल 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' पर साल 2014 में बनी हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' के हिंदी रीमेक बनने वाला है। इस फिल्म का नाम दिल बेचारा है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस संजना संघी लीड रोल निभाएंगे। इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ प्रोड्यूस करेगा। 

    सोन चिड़िया

    सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली ये 5 फ़िल्में बना सकती हैं उन्हें बॉलीवुड के सुपरस्टार !

    उड़ता पंजाब फेम अभिषेक चौबे की अगली फिल्म सोन चिड़िया में सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की जोड़ी दिखाई देगी। फिलहाल अभिषेक चौबे इसी टाइटल से फिल्म फ्लोर पर लेकर जाएंगे लेकिन बाद में फिल्म का नाम बदला भी जा सकता है। फिल्म की शूटिंग 10 जनवरी 2018 से शुरू होगी। पिछले दिनों मुंबई में ही अभिषेक ने अपनी नई फिल्म की स्टारकास्ट को एकत्र किया था जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर के अलावा आशुतोष राणा, रणवीर शौरी और मनोज वाजपेयी जैसे कलाकार शामिल थे। जहां तक फिल्म की थीम की बात है तो इतना पता चला है कि फिल्म 70 के दशक के डाकुओं के जीवन पर आधारित है। इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर भी डाकुओं का ही किरदार निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इमोशन और ड्रामे से भरपूर फिल्म में एक अच्छी खासी लव स्टोरी भी है।

    छिछोरे

    सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली ये 5 फ़िल्में बना सकती हैं उन्हें बॉलीवुड के सुपरस्टार !

    फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला साथ मिलकर डायरेक्टर नितेश तिवारी की अगली फिल्म पर काम करने वाले हैं। आज की पीढ़ी पर बन रही ये फिल्म 30 अगस्त 2019 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, नवीन पॉलीशेट्टी, तुषार पांडेय और सहर्ष शुक्ल होंगे।

    राइफलमैन

    आर्मी डे के मौके पर सुशांत सिंह राजपुत ने अपनी नयी फिल्म का ऐलान किया है। सुशांत, राइफलमैन नाम की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। ये एक वॉर फिल्म होगी, जो इस साल आएगी।