2017 में इन 9 स्टार्स ने बॉक्स-ऑफिस पर कमाए सबसे ज़्यादा पैसे !
हमें पता है कि सलमान खान की फिल्म इस साल बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन अभी ये साल ख़त्म होने में समय है। हालांकि हम सभी ने देखा कि इस साल बॉलीवुड के पास हमें देने के लिए क्या था और अब समय आ गया है कि हम इस बात का विश्लेषण करें कि किस चीज़ ने काम किया, क्या चला और क्या फेल हुआ, कौन जीता और कौन हारा !
जहां हमें इस साल कुछ 100 करोड़ के क्लब में जगह बनाने वाली फ़िल्में मिलीं वहीं ये बात जानना दिलचस्प होगा कि कौन-सा एक्टर बॉक्स-ऑफिस पर सबसे ज़्यादा पैसा कमाने की रेस में आगे है। इसीलिए हमने सोचा कि एक्टर्स को उनके कलेक्शन के हिसाब से रैंक किया जाना चाहिए।
ध्यान दें : हम एक्ट्रेसेज़ की अलग लिस्ट लेकर आयेंगे !
रैंकिंग में आगे बढ़ने से पहले ध्यान दें कि :
- बाहुबली 2 को इस लिस्ट में नहीं लिया गया है क्योंकि वो असल में एक बॉलीवुड फिल्म नहीं है। हालांकि अगर इस लिस्ट में उसे जोड़ा जाता तो साफ़ तौर पर प्रभास और राणा दग्गुबती की विजेता होते।
- सिर्फ प्रमुख परफॉरमेंस को ही लिस्ट में लिया गया है।
डालिए इस लिस्ट पर एक नज़र :
रैंक 9 : इरफ़ान खान
कुल फ़िल्में : 2 (हिंदी मीडियम, क़रीब क़रीब सिंगल)
कुल कलेक्शन - 82 करोड़
रैंक 8 : आयुष्मान खुराना
कुल फ़िल्में : 3 (मेरी प्यारी बिंदु, शुभ मंगल सावधान, बरेली की बर्फी)
कुल कलेक्शन - 84.5 करोड़
रैंक 7 : विद्युत जामवाल
कुल फ़िल्में : 2 (कमांडो 2, बादशाहो)
कुल कलेक्शन - 103 करोड़
रैंक 6 : सलमान खान
कुल फ़िल्में : 1 (ट्यूबलाइट)
कुल कलेक्शन - 121 करोड़
रैंक 5 : ऋतिक रोशन
कुल फ़िल्में : 1 (काबिल)
कुल कलेक्शन - 126.85 करोड़
रैंक 4 : शाहरुख़ खान
कुल फ़िल्में : 2 (रईस, जब हैरी मेट सेजल)
कुल कलेक्शन - 200.1 करोड़
रैंक 3 : अक्षय कुमार
कुल फ़िल्में : 2 (जॉली एलएलबी, टॉयलेट : एक प्रेम कथा)
कुल कलेक्शन - 250.6 करोड़
रैंक 2 : वरुण धवन
कुल फ़िल्में : 2 (बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जुड़वा 2)
कुल कलेक्शन - 254.6 करोड़
रैंक 1 : अजय देवगन
कुल फ़िल्में : 2 (गोलमाल अगेन, बादशाहो)
कुल कलेक्शन - 283.08 करोड़