अभिषेक बच्चन की आने वाली ये 5 फ़िल्में उनके करियर को नयी पहचान देंगी !

    अभिषेक बच्चन की आने वाली ये 5 फ़िल्में उनके करियर को नयी पहचान देंगी !

    क्या अभिषेक बच्चन के करियर में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है?

    अपने करियर की शुरुआत में अभिषेक बच्चन ने बहुत सी रोमांटिक और फॅमिली ड्रामा फ़िल्में की थीं। इसके बाद उन्होंने कुछ अलग किया और 'युवा', 'धूम' और 'गुरु' जैसी फ़िल्में की। इसके बाद से अभिषेक रोहित शेट्टी की फिल्मों की तरह फ़िल्में, धूम सीरीज और दूसरी कमर्शियल फ़िल्में की हैं। इनमें से कुछ फिल्मों ने कमाल किया तो वहीं कुछ फ्लॉप हुईं।

    अभिषेक ने अपने अभी तक के करियर में कई अच्छी और बुरी फ़िल्में की हैं। और इन फिल्मों की वजह से उन्हें पसंद और नापसंद भी किया गया है। अपनी इस पूरी यात्रा में अभिषेक ने सभी बाधाओं के खिलाफ जाकर वो किया है जिसके लिए सभी ने सोचा था कि वे कभी नहीं कर पाएंगे। एक लोकप्रिय पिता की संतान होने के बावजूद अभिषेक ने अपना अलग नाम बनाया है।

    आइये आपको बताते हैं अभिषेक के आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में, जिनसे वे अपने करियर को नयी पहचान दिलाएंगे!

    निशिकांत कामत की अगली फिल्म

    अभिषेक बच्चन की आने वाली ये 5 फ़िल्में उनके करियर को नयी पहचान देंगी !

    फिल्म 'रॉकी हैंडसम' के डायरेक्टर निशिकांत के साथ अभिषेक काम करने वाले हैं। ये फिल्म एक थ्रिलर होगी और इसे KriArj एंटरटेनमेंट एयर Kyta प्रोडक्शन्स बनाने वाले हैं। सूत्र के मुताबिक, 'अभिषेक ने कोई थ्रिलर फिल्म नहीं की है और वे इसके लिए काफी उत्साहित हैं।' ये फिल्म 2018 में रिलीज़ होगी।

    अरेस्ट

    अभिषेक बच्चन की आने वाली ये 5 फ़िल्में उनके करियर को नयी पहचान देंगी !

    ख़बरों के मुताबिक राम गोपाल वर्मा ने अभिषेक को अपनी फिल्म 'अरेस्ट' में लिया है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी काम करेंगी। इस फिल्म में अभिषेक पूर्व पुलिस अफसर प्रदीप शर्मा की भूमिका में होंगे।

    लेफ्टी

    अभिषेक बच्चन की आने वाली ये 5 फ़िल्में उनके करियर को नयी पहचान देंगी !

    इस फिल्म के लिए प्रभु देवा और अभिषेक बच्चन पहली बार साथ में काम करने वाले हैं। ये फिल्म एक साधारण आदमी के बारे में होगी जो एक शहर का रखवाला बन जाता है। इस फिल्म को फिल्म 'मॉम' और 'रेडी' के लेखक कोना वेंकट ने लिखा है। इस रोल के लिए अभिषेक फिजिकल ट्रेनिंग भी लेंगे।

    हालांकि फ़िलहाल खबर है कि प्रभु देवा के दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त होने की वजह से ये फिल्म रुक गयी है।

    जिगरठण्डा

    अभिषेक बच्चन की आने वाली ये 5 फ़िल्में उनके करियर को नयी पहचान देंगी !

    खबरों के मुताबिक अभिषेक बच्चन, अजय देवगन की फिल्म जिगरठण्डा के रीमेक में फरहान अख्तर की जगह लेंगे।

    मनमर्जियां

    अभिषेक बच्चन की आने वाली ये 5 फ़िल्में उनके करियर को नयी पहचान देंगी !

    हाल कोई ख़बरों की माने तो अभिषेक ने फिल्म 'मनमर्जियां' करने के लिए पेपर्स पर साइन कर दिए हैं। इस फिल्म में उन्होंने आयुष्मान खुराना की जगह ली है और अब वे लीड रोल निभाएंगे। इस फिल्म में वे तापसी पन्नू के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग फरवरी 2018 में शुरू होगी।