फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बारे में ये बातें आपको नहीं पता होंगी !

    फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बारे में ये बातें आपको नहीं पता होंगी !

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हमेशा ही अपनी ज़बरदस्त केमिस्ट्री से हमारा दिल जीता है। फिल्म 'राम लीला' के बाद, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' ने इन दोनों को बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में शुमार किया। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में रणवीर और दीपिका के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा ने भी मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म ने देश और विदेश के लोगों के दिलों में जगह बनाई और अपने साथ रिलीज़ हुई शाहरुख़ खान की फिल्म 'दिलवाले' को भी पछाड़ दिया। इस फिल्म में कुछ एक नहीं बल्कि अनेकों ऐसी बातें थीं, जिनसे दर्शकों का मनोरंजन हुआ और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट बनी।

    लेकिन क्या आपको इस फिल्म से जुड़ी सारी बातें पता है? अगर नहीं तो आइये हम आपको बताते हैं।

    1. फिल्म की कास्ट - ये फिल्म 2003 में अनाउन्स हुई थी। संजय लीला भंसाली ने 'बाजीराव मस्तानी' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए ऐश्वर्या राय और सलमान खान को चुना था। लेकिन इनके ब्रेकअप के बाद इन दोनों ने साथ में काम करने से मना कर दिया।

    फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बारे में ये बातें आपको नहीं पता होंगी !

    2. करीना और रानी मुखर्जी थी भंसाली की पसंद

    फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बारे में ये बातें आपको नहीं पता होंगी !

    डायरेक्टर भंसाली शुरूआती दिनों में रानी मुखर्जी और करीना कपूर को प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का रोल देना चाहते थे। लेकिन ऐसा होना शायद लिखा ही नहीं था।

    3. फिल्म की कास्ट फाइनल होने में लग गया एक दशक

    फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बारे में ये बातें आपको नहीं पता होंगी !

    संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म की कास्ट को पक्का करने के लिए पूरा करने में एक दशक लगा दिया था। भंसाली कई एक्टर्स जैसे ऋतिक रोशन, शाहरुख़ खान और यहां तक कि अजय देवगन को फिल्म में लेना चाहते थे। लेकिन फिल्म की किस्मत को रणवीर का बाजीराव बनना मंज़ूर था।

    4. दक्षा सेठ से ली थी मर्शियल आर्ट्स की ट्रेनिंग

    फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बारे में ये बातें आपको नहीं पता होंगी !

    भंसाली ने अपनी फिल्म की कास्ट को दक्षा सेठ से कलारिपयाट्टू नामक प्राचीन भारतीय मर्शियल आर्ट्स की ट्रेनिंग दिलवाई थी। इसके अलावा दक्षा ने दीपिका को कत्थक भी सिखाया था। वहीं रणवीर ने मराठी स्टाइल की घुड़सवारी भी सीखी थी।

    5. रणवीर सिंह का लुक

    फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बारे में ये बातें आपको नहीं पता होंगी !

    रणवीर ने फिल्म में बाजीराव के किरदार में खुदको ढालने के लिए अपना सिर मुंडवा लिया था। इसके अलावा रणवीर बाजीराव जैसा दिखने के लिए अपना वज़न भी बढ़ाया था।

    6. बाजीराव की माँ

    एक्ट्रेस तन्वी आज़मी बाजीराव की माँ का किरदार निभाने के लिए भंसाली की पहली पसंद नहीं थीं। भंसाली ने तन्वी से पहली एक्ट्रेस शबाना आज़मी, सुप्रिया पाठक और डिंपल कपाड़िया को ये रोल ऑफर किया था। रणवीर की तरह तन्वी ने भी अपने किरदार के लिए सिर मुंडवा लिया था।

    फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बारे में ये बातें आपको नहीं पता होंगी !

    7. प्रियंका चोपड़ा ने काशीबाई के रोल के लिए मराठी में बात करना सीखा था। इसी के साथ उनका कहना था कि ये कशीबाई का रोल निभाना उनके लिए अभी तक की सबसे बड़ी चुनौती थी। इसी के साथ प्रियंका मानसिक रूप में काफी परेशान हो गयी थीं।

    फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बारे में ये बातें आपको नहीं पता होंगी !

    8. इस फिल्म के ज़रिये एक्टर महेश मांजरेकर और मिलिंद सोमन ने बॉलीवुड में वापसी की थी।

    फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बारे में ये बातें आपको नहीं पता होंगी !

    9. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने काफी शारीरिक रूप से कठिन सीन्स किये थे, जिसमें तलवारबाज़ी और फिल्म में 20 किलो का कवच पहनना शामिल था।

    फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बारे में ये बातें आपको नहीं पता होंगी !

    10. एरोस इंटरनेशनल ने बाजीराव मस्तानी की राइट्स को 125 करोड़ रुपये में ख़रीदा था।

    फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बारे में ये बातें आपको नहीं पता होंगी !

    11. फिल्म के पॉपुलर गाने 'पिंगा' के लिए दीपिका और प्रियंका ने जो हैंड मूवमेंट किये थे, वो असल में भंसाली की कुक और हाउसकीपर से सीखा गया था।

    फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बारे में ये बातें आपको नहीं पता होंगी !

    इस फिल्म को जितनी बार देखें उतना कम है!