जानिए सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी वाली फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर की कैसी कमाई !

    जानिए सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी वाली फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर की कैसी कमाई !

    सलमान खान की नयी फिल्म 'भारत' की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है। इस फिल्म को डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर और सलमान खान के नाम के साथ अनाउंस किया गया था। लेकिन अब फिल्म में काम कर रहे बाकी कलाकारों के भी नाम सामने आ चुके हैं। जहां एक तरफ इस फिल्म में पॉपुलर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आने वाले हैं वहीं ये फिल्म बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की इंडस्ट्री में वापसी का ज़रिये बनेगी। यहां तक कि इस फिल्म के ज़रिये लगभग 11 साल बाद आप सभी को सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी दोबारा बड़े परदे पर देखने को मिलेगी।

    जहां हम सभी इन्हें साथ देखने को उत्साहित हैं वहीं आइये एक बार समय में पीछे जाकर देखते हैं कि सलमान और प्रियंका की जोड़ी ने साथ आकर बॉक्स-ऑफिस पर क्या कमाल किया था। आइये आपको बताते हैं इन दोनों की जोड़ी वाली फिल्मों का बॉक्स-ऑफिस -

    1. मुझसे शादी करोगी -2004

    जानिए सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी वाली फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर की कैसी कमाई !

    साल 2004 में आई फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में सलमान और प्रियंका ने पहली बार साथ में काम किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी थे और अक्षय और प्रियंका ने इससे पहले काफी फिल्मों में साथ काम किया था। जहां तक कि इन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी ज़बरदस्त थी कि सबको लगा कि ये दोनों असल ज़िन्दगी में रिश्ते में हैं।

    जहां अक्षय और प्रियंका की जोड़ी का जादू फिल्म के लिए अच्छा साबित हुआ वहीं इस फिल्म में पहली बार साथ आई सलमान और प्रियंका की जोड़ी हिट हो गयी। 19 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 29 का ही बिज़नस किया था।

    2. सलाम-ए-इश्क (2007)

    जानिए सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी वाली फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर की कैसी कमाई !

    सलमान और प्रियंका ने 3 साल बाद दोबारा साथ काम किया। इस बार ये दोनों मल्टी स्टारर फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' में नज़र आये। इसे एक सलमान और प्रियंका की फिल्म नहीं कहा जा सकता है। ये फिल्म दर्शकों को बिलकुल पसंद नहीं आयी और बॉक्स-ऑफिस पर ज़बरदस्त फ्लॉप हुई। 43 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने मात्र 23 करोड़ की कमाई की थी।

    3. गॉड तुस्सी ग्रेट हो (2008)

    जानिए सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी वाली फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर की कैसी कमाई !

    सलमान और प्रियंका की अगली फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'ब्रूस ऑलमाइटी' का हिंदी रीमेक थी। जहां इस फिल्म में सलमान और प्रियंका मुख्य किरदारों में थे वहीं सोहेल खान और अमिताभ बच्चन महत्वपूर्ण किरदारों में नज़र आये। ये फिल्म भी फ्लॉप रही थी और इसने 21 करोड़ की लगत वाली इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर मात्र 12 करोड़ रुपये कमाए थे।

    तब से अबतक क्या बदला है?

    2018 की बात करें तो इस बार हालात काफी अलग हैं। सलमान आज के समय के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं और पिछले 5 सालों से उनकी आने वाली हर फिल्म ज़बरदस्त कमाई के नए रिकार्ड्स बना रही है। यहां तक कि 'ट्यूबलाइट' को छोड़कर उनकी सारी फ़िल्में सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर रही हैं।

    वहीं प्रियंका अब भारतीय से ग्लोबल स्टार बन गयी हैं। उन्होंने केवल अमेरिकन टीवी शो ही नहीं हॉलीवुड फ़िल्में जैसे 'बेवॉच' और 'अ किड लाइक जेक' में काम किया है। इसी के साथ साल 2015 में फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काम करने फिल्म 'भारत' से वे बॉलीवुड में वापसी करेंगी। और फिलहाल उनके भारतीय फैंस उन्हें बॉलीवुड में एक बार फिर देखने के लिए बेताब हैं।

    जानिए सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी वाली फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर की कैसी कमाई !

    फिल्म 'भारत' हो ना हो साल 2019 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म ज़रूर बनेगी और हम सभी जानते हैं क्यों !