सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा आपको इन कारणों से मिस नहीं करनी चाहिए !

    सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा आपको इन कारणों से मिस नहीं करनी चाहिए !

    सोनम कपूर और अनिल कपूर स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को हिंदी सिनेमा में आने वाले बड़ी बदलाव की तरह देखा जा रहा है। रोमांस से भरा हुआ बॉलीवुड और खासकर LGBTQ कम्युनिटी इस फिल्म को खूब बढ़ावा दे रहे हैं। इस प्यार के मानक को तोड़ने वाली फिल्म में सोनम और अनिल के साथ राजकुमार राव और जूही चावला हैं। सेक्शन 377 के हटने के बाद ऐसी फिल्म का आना और उसमें एक परिवार को साथ में इस तरह से दिखाया जाना ज़रूरी था। अगर आप अभी भी इस फिल्म को देखने के लिए अपना मन नहीं बना पाए हैं तो आइये आपको बताते हैं कि हमें क्यों लगता है कि इस फिल्म को देखा जाना चाहिए !

    Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Is Breaking More Than Just The Mold Of Bollywood Romances And You Will Not Want To Miss It

    एकदम अलग कांसेप्ट

    बॉलीवुड में अभी तक जिस भी तरह की रोमांटिक फ़िल्में देखी हैं, ये फिल्म उन सभी से अलग है। इस फिल्म में समलैंगिक रिश्ता दिखाया जायेगा, जो फैमिली ड्रामा के साथ जुड़ा होगा। फिल्म में सोनम के पिता बने अनिल कपूर, अपनी बेटी की शादी करवाना चाहते हैं लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी की ज़िन्दगी में एक बहुत राज है, जिसे उसने अभी तक किसी को नहीं बताया। हम सभी ने फिल्म के ट्रेलर में देखा कि कैसे सोनम का सच पता चलने के बाद बाप और बेटी के बीच घमासान छिड़ जाता है। अब इसके आगे कहानी कैसी और क्या होगी ये सभी को जानना है।


    आपसे जुड़ने वाली कहानी

    हम सभी ने आजतक बॉलीवुड में बहुत से होमोसेक्सुअल किरदार देखे हैं, लेकिन ये पहली बार है जब बॉलीवुड इस कांसेप्ट के साथ पूरी कमर्शियल फिल्म बना रहा है। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा कोई हाई कांसेप्ट ड्रामा नहीं है बल्कि बहुत से लोगों के लिए अपनी सेक्सुअलिटी के बारे में बात करने और बतौर गे सामने आने की कहानी है। हम सोर्फ़ सोच सकते हैं कि एक भारतीय माँ-बाप को अपने बच्चे का ये सच जानकर कैसा लगेगा और इस फिल्म में यही बात दिखाई जाएगी। अब ये कितना बढ़िया होगा ये देखना ज़रूरी है।

    स्टारकास्ट

    एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा वो फिल्म होने वाली है, जिसमें एक्टिंग के डिपार्टमेंट में हमें कोई कमी नहीं मिलने वाली। इस फिल्म में अनिल कपूर और राजकुमार राव जैसे एक्टर्स हैं, जिनके काम का देश दीवाना है। इसके साथ ही सोनम भी कुछ कम नहीं है। इससे साफ़ है कि ये फिल्म एक्टिंग के मामले में अच्छी होगी।

    म्यूजिक

    इस फिल्म के गाने काफी समय से रिलीज़ हो चुके हैं और किसी ने अभी तक हमें निराश नहीं किया है। इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग सभी का फेवरेट बन चुका है तो वहीं बाकी गाने कम नहीं हैं।

    इस फिल्म के ज़रिये होमोसेक्सुअलिटी को मेनस्ट्रीम सिनमा में गंभीर लिया जा रहा है, जो बहुत बड़ी बात है। अगर एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा बॉक्स ऑफिस पर फेल भी होती है तो भी इसका नाम बॉलीवुड के इतिहास में ज़रूर याद किया जायेगा। ये फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज़ होगी।

    जानिए एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है यहाँ -