रश्मि देसाई और देवोलीना ने 'गेंदा फूल' गाने पर जैकलीन को दी कड़ी टक्कर

    रश्मि और देवोलीना ने 'गेंदा फूल' गाने पर जैकलीन को दी कड़ी टक्कर

    रश्मि देसाई और देवोलीना ने 'गेंदा फूल' गाने पर जैकलीन को दी कड़ी टक्कर

    इस लॉकडाउन में सेलेब्स टाइम पास करने के लिए अलग अलग तरीके ढूंढ रहे हैं। कभी उनका टीशर्ट चैलेंज चालू हो जाता है तो कभी पिलो चैलेंज। इन दिनों गेंदा फूल गाने पर चैलेंज जारी है। दरअसल बादशाह और जैकलीन का ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। जिस पर कई एक्ट्रेस कमर मटकाते नजर आई हैं।

    पहले हीना खान और हिमांशी खुराना और अब देवोलीना, रश्मि और दीपिका सिंह ने भी इस पर डांस किया है। सबसे लेटेस्ट डांस देवोलीना का है। दीपिका सिंह ने ही देवोलीना और रश्मि को इस चैलेंज के लिए बोला था। देवोलीना को डांस उनकी वीडियो में वाकई काबिले तारीफ है।

    रश्मि देसाई
    रश्मि देसाई ने जबसदस्त डांस किया है। साथ ही उनकी वीडियो की तो एडिटिंग भी बेहतरीन की गई है। घर पर उनके लटके झटके देखकर फैंस काफी खुश होंगे।

    दीपिका ने दिया था चैलेंज
    दीपिका सिंह ने ये चैलेंज दिया था और उनकी वीडियो में देख सकते हैं कि उन्होंने गाने को टच देने के लिए वैसी ही ड्रेस भी पहनी है। अब चैलेंज देने वाली दीपिका का भी गेंदा फूल डांस देख लीजिए।

    बादशाह का गेंदा फूल गाना सोशल मीडिया पर आते ही छा गया था। जैकलीन को लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि इस गाने पर कुछ विवाद हो गया था। कहा गया कि ऑरिजनल गाने के लेखक को रॉयल्टी तक नहीं दी गई थी। लेकिन बाद में बादशाह ने राइटर को पैसे दिए थे।