क्या अपनी आने वाली इन 5 फिल्मों के ज़रिये बॉलीवुड में अपना करियर बचा पाएंगी सोनाक्षी सिन्हा?

    क्या अपनी आने वाली इन 5 फिल्मों के ज़रिये बॉलीवुड में अपना करियर बचा पाएंगी सोनाक्षी सिन्हा?

    पिछले काफी समय से हम सभी ने सोनाक्षी सिन्हा की कोई भी ढंग की फिल्म नहीं देखी है। सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम करने के बाद सोनाक्षी ने अपनी सिंगल लीड रोल में फ़िल्में करना शुरू की, लेकिन वे अपनी फिल्मों से बॉलीवुड में ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पायीं। 'दबंग' और 'लूटेरा' जैसी हिट फ़िल्में देने के बाद अब सोनाक्षी एक या दो और अच्छी फिल्मों की ज़रूरतमंद हो गयी हैं।

    और पढ़ें : जानिए बॉलीवुड के ये 15 सितारे एक रियलिटी शो जज करने के लिए कितने पैसे कमाते हैं !

    सोनाक्षी के पास इस समय काफी प्रोजेक्ट्स हैं और हमें उम्मीद है कि ये तो सिर्फ शुरुआत है और वे बॉलीवुड में अपनी जगह वापस पाने के लिए तैयार हैं। लेकिन क्या वे सही में ऐसा कर पाएंगी या नहीं ये देखने वाली बात है। आइये आपको बताते हैं सोनाक्षी की आने वाली फिल्मों के बारे में।

    और पढ़ें : एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फ़िल्म 'इत्तेफ़ाक' का ट्रेलर आपको राजेश खन्ना की फ़िल्म 'इत्तेफ़ाक' की याद दिला देगा!

    हैपी भाग जाएगी रिटर्न्स

    क्या अपनी आने वाली इन 5 फिल्मों के ज़रिये बॉलीवुड में अपना करियर बचा पाएंगी सोनाक्षी सिन्हा?

    सोनाक्षी 2016 की स्लीपर हिट 'हैपी भाग जाएगी' के सीक्वल में डायना पेंटी के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और माना जा रहा है कि ये पहले से भी बेहतर फिल्म होगी।

    कलंक

    क्या अपनी आने वाली इन 5 फिल्मों के ज़रिये बॉलीवुड में अपना करियर बचा पाएंगी सोनाक्षी सिन्हा?

    करण जौहर एक बार फिर बॉलीवुड को एक ज़बरदस्त फिल्म देने के लिए तैयार हैं। करण ने ट्विटर कर बॉलीवुड फैंस को खुशखबरी देते हुए अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है, जिसका नाम 'कलंक' है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर के नामों से सजी बड़ी स्टारकास्ट होगी। इस फिल्म को डायरेक्टर अभिषेक वर्मन बना रहे हैं, जिन्होंने पहले '2 स्टेट्स' जैसी फिल्म बनाई है। इसका प्रोडक्शन धर्मं करेगा

    दबंग 3

    क्या अपनी आने वाली इन 5 फिल्मों के ज़रिये बॉलीवुड में अपना करियर बचा पाएंगी सोनाक्षी सिन्हा?

    ये बात अभी साफ़ नहीं है लेकिन एक्ट्रेस एमी जैक्सन फिल्म 'दबंग 3' में सोनाक्षी को रिप्लेस कर सकती हैं। सोनाक्षी इस एक्शन फ्रैंचाइज़ी की पिछले दो फिल्मों में मुख्य किरदार निभा चुकी हैं। 

    ‘आपला मानुस’ के हिंदी रीमेक

    क्या अपनी आने वाली इन 5 फिल्मों के ज़रिये बॉलीवुड में अपना करियर बचा पाएंगी सोनाक्षी सिन्हा?

    ‘दबंग’ गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को एक बड़ी फिल्म मिली है। इस साल की शुरुआत में आई मराठी फ़िल्म ‘आपला मानुस’ के हिंदी रीमेक में काम करने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को फाइनल किया गया है। आपको बता दें कि ‘आपला मानुस’ को बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया था और ये उनकी पहली मराठी फिल्म थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जितना अच्छा रिसपॉन्स मिला था, क्रिटिक्स ने भी इसकी उतनी ही तारीफ़ की थी। ‘आपला मानुस’ के हिंदी रीमेक को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट करेंगे।