'संदीप और पिंकी फरार' के टाइटल सॉन्ग फरार में आप अर्जुन कपूर का डांस ही देखते रह जाएंगे

    'संदीप और पिंकी फरार' के फरार गाने में आप अर्जुन कपूर का डांस ही देखते रह जाएंगे

    'संदीप और पिंकी फरार' के टाइटल सॉन्ग फरार में आप अर्जुन कपूर का डांस ही देखते रह जाएंगे

    अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' का टाइटल सॉन्ग फरार रिलीज हुआ है। 1 मिनट 15 सेकेंड के इस गाने में आपको सिर्फ अर्जुन कपूर का डांस ही थोड़ा बहुत समझ आएगा। जोकि शुरू में काफी अनोखा है। अर्जुन स्टेज पर चढ़कर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं स्टेज के नीचे परिणीति भी हैं।

    'संदीप और पिंकी फरार' के टाइटल सॉन्ग फरार में आप अर्जुन कपूर का डांस ही देखते रह जाएंगे

    अर्जुन के अलावा आपको वीडियो गाने में फिल्म के कुछ सस्पेंस वाले सीन देखने को मिलेंगे। ये गाना अनु मलिक की आवाज मे हैं और उन्होंने ही इसे कंपोज किया है। इस गाने को सुनकर अगर आपको 'ऊंची है बिल्डिंग' याद आ जाए तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। हालांकि इस बीट सॉन्ग में आपको ढोल खूब सुनाई देता है और अनु मलिक की छाप साफ दिखाई देती है।

    'संदीप और पिंकी फरार' के टाइटल सॉन्ग फरार में आप अर्जुन कपूर का डांस ही देखते रह जाएंगे

    गाने की वीडियो की बात करें तो अर्जुन कपूर को इस गाने पर डांस करते देखना थोड़ा अजीब भी लग रहा है। गाने में मुंबई जाने की बात करके और सीन कहीं और के दिखाए जा रहे हैं। गाने को फिल्म थ्रिलर के हिसाब से थ्रिल करने की कोशिश की गई है लेकिन ये फिट नहीं बैठता है।

    'संदीप और पिंकी फरार' के टाइटल सॉन्ग फरार में आप अर्जुन कपूर का डांस ही देखते रह जाएंगे

    'फरार' गाने को सुनकर कहीं न कहीं आपको 90's के बीट्स सॉन्ग की याद आ सकती है। फिल्म का ट्रेलर काफी सस्पेंस से भरा हुआ था, वहीं सस्पेंस इस गाने में भी दिखाया गया है। इस सस्पेंस का खुलासा तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही होगा। फिलहाल आप 'संदीप और पिंकी फरार' का फरार गाना यहां सुन सकते हैं।