'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के ट्रेलर में राजकुमार राव, सोनम और अनिल कपूर की केमिस्ट्री बहुत खूबसूरत है !

    'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के ट्रेलर में राजकुमार राव, सोनम और अनिल कपूर की केमिस्ट्री बहुत खूबसूरत है !

    अनिल कपूर को देखते ही गाना याद आता है- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा... और अब अनिल कपूर, उनकी बेटी सोनम कपूर और राजकुमार राव एक मजेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा।’ इस फिल्म का ट्रेलर आ चुका है और इन तीनों एक्टर्स की केमिस्ट्री देखकर बहुत मज़ा आ रहा है। 

    अनिल कपूर पहली बार स्क्रीन पर अपनी बेटी के साथ काम कर रहे हैं। और सोनम की जोड़ी पहली बार राजकुमार राव के साथ नज़र आ रही है। सोनम और राजकुमार की केमिस्ट्री बहुत अलग किस्म की है। इन दोनों को साथ में देखकर बहुत प्यारी, रोमांटिक फीलिंग आ रही है। इसे एक डिफरेंट किस्म की लव स्टोरी कहा जा रहा है। 

    ट्रेलर में ये समझ आ रहा है कि सोनम की शादी, उनके पापा के लिए सबसे ज़रूरी काम है, जिसे पूरा करने में वो शिद्दत से लगे हुए हैं। राजकुमार राव एक ड्रामा राइटर के किरदार में हैं और ट्रेलर की शुरुआत में ऐसा लगता है कि उन्हें सोनम से प्यार है। 

    लेकिन ट्रेलर के एंड में समझ आएगा कि नहीं कहानी कुछ और ही है। ट्रेलर में अनिल कपूर और जूही चावला को देखकर एक बार के लिए 90s का दौर याद आता है। ट्रेलर से फिल्म मजेदार लग रही है और पक्का देखने लायक है। 

    यहां देखिए फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर: