रानू मंडल का गाना तेरी मेरी कहानी रिलीज, पुराने अंदाज में नजर आए हिमेश रेशमिया!

    रानू मंडल का गाना तेरी मेरी कहानी रिलीज, पुराने अंदाज में नजर आए हिमेश रेशमिया!

    रानू मंडल का गाना तेरी मेरी कहानी रिलीज, पुराने अंदाज में नजर आए हिमेश रेशमिया!

    सोशल मीडिया पर छाई रानू मंडल का पहला गाना आखिरकार सबके सामने आ ही गया है। पिछले काफी समय से इस गाने का बज बन हुआ था। सबको रानू की बस तेरी मेरी कहानी ही लाइनें ही सुनने को मिलती थीं। अब पूरा गाना सबके सामने हैं। हालांकि गाने में रानू का गाना गाते वीडियो भी दिखाया गया है।

    हिमेश की इस फिल्म नाम हैप्पी हार्डी और हीर है। इसमें वो खुद एक्टर हैं। इस गाने में वो खुद भी तेरी मेरी कहानी गाते दिख रहे हैं। हालांकि जिस हिसाब से गाने के हर तरफ शोर मचा हुआ था। उस हिसाब से ये गाना काफी ठंडा है।

    गाने में ज्यादा आवाज और ज्यादा अंतरे हिमेश ही गाते नजर आएंगे। रानू ने बस एक अंतरा गया है उसके अलावा सब वही मुखड़ा है जो आपको पहले ही सोशल मीडिया काफी सुनने को मिल चुका है। 

    गाने में फिल्म सरदार के लुक में तो नजर आते ही हैं साथ ही जब वो टोपी लगाए दिख रहे हैं तो आपको उनका गाना झलक दिखलाजा भी याद आ जाएगा।

    इस गाने को हिमेश ने ही कंपोज भी किया है और गाने को शब्बीर अहमद ने लिखा है। हिमेश और रानू मंडल का ये गाना आप यहां सुन सकते हैं।