'जिनके लिए' गाने में दिखा नेहा कक्कड़ का दर्द, जानी ने की बेवफाई

    'जिनके लिए' गाने में दिखा नेहा कक्कड़ का दर्द, जानी ने की बेवफाई

    'जिनके लिए' गाने में दिखा नेहा कक्कड़ का दर्द, जानी ने की बेवफाई

    नेहा कक्कड़ का नया गाना जिनके लिए रिलीज हुआ है। इस गाने में नेहा तो नजर आ ही रही हैं साथ ही पहली बार है जब जाने माने पंजाबी लिरिसिस्ट जानी भी पहली बार किसी वीडियो में इस तरह से नजर आए हों। ये गाना उन्हीं की एल्बम जानी वे का गाना है।

    'जिनके लिए' गाने में दिखा नेहा कक्कड़ का दर्द, जानी ने की बेवफाई

    जानी की खासियत है कि वो दिल तोड़ने वाले गाने ज्यादा लिखते हैं और ये गाना भी उन्हीं में से एक है। नेहा पहले भी जानी के लिखे गाए गाने गा चुकी हैं। एक बार फिर दोनों से सेड सॉन्ग लेकर पेश हुए हैं। हालांकि इस गाने में वो दम नजर नहीं आया है। हालांकि गाने को कंपोज भी खुद जानी ने किया है।

    'जिनके लिए' गाने में दिखा नेहा कक्कड़ का दर्द, जानी ने की बेवफाई

    हमेशा की तरह इस गाने में भी बी प्राक, जानी और अरविंदर खैरा की तिकड़ी नजर आई है। इस तिकड़ी ने कई हिट गाने पहले भी रिलीज किए हैं। जिनके लिए गाने में बी प्राक ने म्यूजिक दिया है तो अरविंदर खैरा ने इसकी वीडियो डायरेक्ट की है।

    'जिनके लिए' गाने में दिखा नेहा कक्कड़ का दर्द, जानी ने की बेवफाई

    नेहा और जानी का एक साथ इस गाने में दिखना इसे खास बनाता है लेकिन ओवर ऑल ये गाना थोड़ा फीका नजर आता है। इसे आप वन टाइम मूवी की तरह देख सकते हैं लेकिन शायद ही आप इसे अपनी प्ले लिस्ट में रखना चाहें। वैसे अगर आपने ये गाना अभी तक नहीं सुना है तो इसे यहां सुनिए।