'पानीपत' का नया गाना 'मन में शिवा' रिलीज, हौसला बढ़ाते नजर आए अर्जुन कपूर

    'पानीपत' का नया गाना मन में शिवा रिलीज, हौसला बढ़ाते नजर आए अर्जुन

    'पानीपत' का नया गाना 'मन में शिवा' रिलीज, हौसला बढ़ाते नजर आए अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म पानीपत का नया गाना 'मन में शिवा' रिलीज हो गया है। जैसा कि फिल्म में अर्जुन कपूर मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ की भूमिका निभा रहे हैं। वो गाने में भी उसी अवतार में नजर आ रहे हैं। गाने में जहां एक ओर वो शिव को नमन कर रहे हैं वहीं अपनी फौज में साहस और वीरता को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

    गाने के ऑडियो की बात करें तो ये गाना सुनने में ठीक ठाक है। जिस हिसाब से जोश भरने का सीन दिखाया गया है, ये गाना सुनकर आपको उतना जोश नहीं आएगा। गाने कुणाल गांजावाला, दीपांशी नागर और पद्मनाभ गायकवाड़ ने गाया है। जावेद अख्तर ने इसे लिखा है, वहीं अजय-अतुल ने इसे कंपोज किया है।

    गाने के वीडियो को अच्छा फिल्माया गया है। सिर्फ अर्जुन ही नहीं कृति सेनन भी गाने में हैं वो भी अपने उपस्थिति दर्ज कराती दिखती हैं। किले में महिलाएं और पुरुष दोनों ही शिवा गाने पर झूमने नजर आ रहे हैं। हालांकि गाने में इस्तेमाल हुए स्टेप कहीं न कहीं पद्मावती के गाने खलीबली जैसे मैच होते हुए नजर आए। हालांकि बाकी ऐसा पूरे गाने में नहीं है सिर्फ अर्जुन और उनकी टीम जब नाचती है तब ही ऐसा दिखाया गया है।

    बता दें कि 'पानीपत' में अर्जुन और कृति के अलावा संजय दत्त भी अहम रोल में हैं। आशुतोष गवारिकर इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। 'पानीपत' के रिलीज हुए नए गाने को आप यहां सुन सकते हैं।