सांड की आंख ट्रेलर: शूटर दादियों के अवतार में कमाल की लग रही हैं तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर

    सांड की आंख ट्रेलर: शूटर दादियों के अवतार में कमाल की लग रही हैं तापसी और भूमि

    सांड की आंख ट्रेलर: शूटर दादियों के अवतार में कमाल की लग रही हैं तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर

    तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म सांड की आंख का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म असली शूटर दादियों की कहानी पर आधारित है। ये कहानी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में जोहड़ी गांव की है। इसमें दादी चंद्रो तोमर का रोल भूमि और प्रकाशी तोमर का रोल तापसी कर रही हैं। ये दोनों ही देवरानी जेठानी हैं।

    ट्रेलर में इनकी कहानी दिखाई गई है कि इनकी पोती शेफाली निशानेबाजी सीखने जाती है लेकिन वहां उसकी हिम्मत नहीं होती तो हिम्मत बढ़ाने के लिए चंद्रो तोमर (भूमि पेडनेकर) बंदूक उठाकर निशाना लगा देती हैं और उनका निशाना भी सटीक बैठता है। इसे देखकर वहां मौजूद शख्स चौंक जाता है। इसके बाद ये चस्का प्रकाशी तोमर (तापसी पन्नू) को भी लग जाता है।

    लेकिन ये सारा काम छुपा कर किया जा रहा होता है, क्योंकि घर के मर्द इसकी इजाजत नहीं देते। शुरू में ही प्रकाश झा को मर्दों वाली सोच को दर्शाते काफी अच्छे से दिखाया गया है, जब वो कहते हैं- ये मर्दों का गहना है और मर्दों को ही अच्छी लगे। शूटिंग शुरू करने के बाद तो सारी जद्दोजहत सिर्फ इसी बात पर दिखाई जाती है कि वो इस शौक को कैसे स्ट्रगल के साथ पूरा करती हैं।

    कोच विनीत कुमार सिंह दोनों दादियों का पूरा साथ देते नजर आते हैं। ट्रेलर में दिखाए गए दो डायलॉग आपके दिल में बैठ जाएंगे। पहला ये कि जब दादी से पूछा जाता है कि वो खाती क्या हैं तो वो कहती हैं - गाली। और दूसरा जब दादियां अपनी वेशभूषा में घूंघट ओढ़े आती हैं तो लोग उन पर हसंते हैं, दादी कहती हैं कि लोग हंस रहे हैं। तो इस पर कोच कहता है- लोग तो हमेशा से हंसे ते ताई, जो लुगाते ते जनम लेके उसी का मजाक बनावे हैं।

    इसके अलावा फिल्म में तापसी का ये कहना कि ये अक्षय कुमार मरवाएगा, इसे सुनकर आपको हंसी आ जाएगी। इसके अलावा फिल्म में समाज का ठेठपना दिखाया गया है जिसकी वजह से औरतों के साथ कितना बुरा सुलूक होता है। गोलीबारी और मारपीट की भी कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। जिससे पता लगता है कि दोनों दादियां के संघर्ष की कहानी बहुत खतरनाक है।

    दोनों दादियां इतने संघर्षों के बाद भी जमकर मैडल जीतती हैं और अपनी पोतियों को भी सिखाने के लिए प्रेरित करती हैं। ये फिल्म आप इस साल दिवाली पर देख पाएंगे। अनुराग कश्यप फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का ये जबरदस्त ट्रेलर आप यहां देख सकते हैं।