सलमान और सोनम दुलकर की 'जोया फैक्टर' है क्रिकेट और अंधविश्वास की कहानी!

    सलमान और सोनम दुलकर की 'जोया फैक्टर' है क्रिकेट और अंधविश्वास की कहानी!

    सलमान और सोनम दुलकर की 'जोया फैक्टर' है क्रिकेट और अंधविश्वास की कहानी!

    आखिरकार सोनम कपूर की फिल्म जोया फैक्टर का ट्रेलर आ गया। सोनम कपूर के साथ साउथ के स्टार सलमान दुलकर इस फिल्म के लीड रोल मे हैं। ये एक रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म है। ट्रेलर की बात की जाए इससे फिल्म की कहानी सीधे सीधे पता लग जाती है। मतलब फिल्म में एक ऐसी लड़की है जो इंडियन टीम के लिए काफी लकी मानी जाती है और इस वजह से उसे काफी पॉपुलेरिटी मिल जाती है।

    हालांकि जोया को क्रिकेट पसंद नहीं होता लेकिन उसका जन्म ही 25 जून 1983 को होता है, जब भारत पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। जब जोया को इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान से प्यार हो जाता है तो वो खुद अपने को क्रिकेट की लिए लकी बताने लगती हैं क्योंकि जोया का पापा ऐसा कहा करते थे। खैर ज्यादा फेमस होने की वजह इसका काफी खामियाजा भी जोया को उठाना पड़ता है, ये ट्रेलर के आखिर में आपको दिख जाएगा।

    वैसे सोनम कपूर की बात करें तो उनको देखकर आपको खूबसूरत फिल्म का कैरेक्टर याद आ जाएगा। वहीं सलमान दुलकर भी कम नहीं लग रहे। आपने उनको पहली बार कारवां में देखा होगा। उनकी हिंदी सुनकर लगता ही नहीं कि वो साउथ के हैं। इसके अलावा फिल्म में छोटे छोटे सीन हैं जो आपके दिमाग में छप जाएंगे। जैसे ट्रेलर में शिखर धवन के जैसे दिखने वाला प्लेयर है, जो काफी हद तक धवन जैसा है।

    फिल्म में संजय कपूर का सीन सिर्फ शुरुआत में है। जब जोया का जन्म होता है। पूरे ट्रेलर में जोया भले ही पूरी दुनिया के लिए चमत्कारी नजर आ रही हों लेकिन जिसके लिए वो ऐसा करती हैं वो ही अंधविश्वास पर विश्वास नहीं करता। यानी टीम इंडिया का कप्तान। अंधविश्वास के चलते जोया को लाल साड़ी पहनाकर देवी तक बना दिया जाता है और एक सीन दिखाया गया है जब उन्हें स्पोर्ट्स शूज के साथ पैर में पैड पहनाए जा रहे हैं।

    ट्रेलर को देखकर ही लग रहा है कि अंधविश्वास दिखाए जाने वाली फिल्म पर लोग कम ही विश्वास करेंगे। ये फिल्म अगले महीने 20 सितंबर को रिलीज हो रही है। आप यहां इसका पूरा ट्रेलर देख सकते हैं।