कपिल शर्मा की शादी की रस्में हुई शुरू, कलीरे पहने नज़र आई दुल्हन गिन्नी !

    कपिल शर्मा की शादी की रस्में हुई शुरू, कलीरे पहने नज़र आई दुल्हन गिन्नी !

    साल 2018 बॉलीवुड शादियों के लिए हमेशा याद किया जायेगा। इस साल सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, नेहा धूपिया जैसे सेलेब्स के शादी करने के बाद अब कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपिल 12 दिसम्बर को अमृतसर के एक ग्रैंड होटल में गिन्नी चतरथ से शादी कर रहे हैं। ये शादी बिल्कुल पंजाबी स्टाइल में होने वाली हैं। अब पंजाबी शादी है तो रस्में तो हफ्ते भर पहले ही शुरू हो जाती हैं। बीते दिनों शादी की रस्मों से पहले गिन्नी के घर अखंड पाठ रखा गया।

    इस मौके पर गिन्नी अपने परिवार के साथ नज़र आई। इसी के साथ अब गिन्नी की चूड़ा सेरेमनी भी शुरू हो गई है। बता दें, पंजाबियों में ये रस्म बहुत खास होती है। जिसमें दुल्हन कलीरे पहने नज़र आती है। तो गिन्नी भी हाथों में कलीरों के साथ नज़र आ रही हैं। देखिये ये खूबसूरत तस्वीरें-